{"_id":"59c334ed4f1c1b1c688b5c27","slug":"north-korea-said-trump-threat-is-like-dog-bark","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की तुलना कुत्ते से की ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की तुलना कुत्ते से की
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि यांग हो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूएन संबोधन को कुत्ते के भौंकने की आवाज बताया है। आपको बता दें कि ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को मजबूर किया जा रहा है कि वो उत्तर कोरिया को पूरी तरह खत्म कर दे। उनके इस बयान के बाद यांह हो की तरफ से विवादित टिप्पणी आयी है।
विज्ञापन
पढ़ें: अंदर से कैसा है उत्तर कोरिया, सुनिए इस खिलाड़ी की जुबानी
विज्ञापन
यांग हो ने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन के मुख्यालय के नजदीक मीडिया को यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुत्ते भौकते रहते हैं, जुलूस चलता रहता है। यांग हो ने कहा कि अगर ट्रंप सोच रहे हैं कुत्ते की तरह भौंकने से हम आश्चर्यचकित हो जाएंगे तो वह सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: UN में बोले ट्रंप- पड़ोसियों को परमाणु हमले की धमकी दी तो नॉर्थ कोरिया को कर देंगे तबाह
जब यांग हो से पूछा गया कि वह ट्रंप द्वारा किम जोंग को रॉकेट मैन कहने पर क्या सोचते हैं तो यांग ने चुटकी लेते हुए कहा, मैं(ट्रंप) के सहयोगियों के लिए खेद प्रकट करता हूं। ट्रंप की उत्तर कोरिया को दी धमकी के बाद नॉर्थ कोरिया का यह पहला आधिकारिक बयान है। यांग हो ने कहा कि रॉकेट मैन(किम जोंग) अपने शासन के लिए आत्मघाती मिशन पर हैं।