फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   North Korea continuing making fissile material for nuclear bombs despite of denuclearisation pledge

माइक पॉम्पियो बोले- परमाणु मुक्त होने के बावजूद आण्विक सामग्री बना रहा है उत्तर कोरिया

Thu, 26 Jul 2018 08:40 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
North Korea continuing making fissile material for nuclear bombs despite of denuclearisation pledge
माइक पॉम्पियो

12 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी। जिसके बाद उत्तर कोरिया इस बात के लिए राजी हो गया था कि वह परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा और नए हथियार नहीं बनाएगा। लेकिन अब अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो का कहना है कि वादा करने के बावजूद उत्तर कोरिया परमाणु बम के लिए आण्विक सामग्री बना रहा है। यह बातें उन्होंने सीनेट में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहीं।

विज्ञापन


अपने जवाब में पॉम्पियो ने कहा, 'हां यह सही है। हां वह लगातार आण्विक सामग्री का निर्माण कर रहे हैं।' माइक से जब पूछा गया कि क्या उत्तर कोरिया सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल को आगे बढ़ा रहा है तो उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका धैर्यपूर्ण कूटनीति का इस्तेमाल करते हुए उत्तर कोरिया को इस बात के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है कि वह अपने परमाणु हथियारो को छोड़ दे लेकिन प्रक्रिया फिलहाल सफल होती हुई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया की अपनी 5-7 यात्रा का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि अपने समकक्ष किम योंग चोल के साथ उनकी बातचीत लाभकारी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियार मुक्त हो जाए लेकिन किम को भी समिट के दौरान की गई वचनबद्धता को फॉलो करना चाहिए। ट्रंप ने किम के साथ अपनी मुलाकात को सफल करार दिया था लेकिन यह सवाल बढ़ता जा रहा है कि क्या उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार निरस्त करने के लिए तैयार है। जिसके जरिए उसने अमेरिका को तबाह करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पॉम्पियो ने पहले भी कहा था कि उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंध तभी हटाए जाएंगे जब वह पूरी तरह से अपने परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा। 9 जुलाई को उत्तर कोरिया से दो दिन की गहन बातचीत के बाद लौटे पॉम्पियो ने इसे सकारात्मक बताया था। वहीं उत्तर कोरिया ने अपने सुर बदलते हुए इस बातचीत को खेदजनक बताया था। उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया था कि बातचीत के दौरान अमेरिका का रवैया ठीक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed