{"_id":"58891fcc4f1c1b380fcf4ee1","slug":"nikki-haley-usa-ambassodar-to-un-american-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की निक्की हेली बनी UN में भारतीय राजदूत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय मूल की निक्की हेली बनी UN में भारतीय राजदूत
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 26 Jan 2017 03:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनेट ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर निक्की हेली के नाम पर मुहर लगा दी है। इस प्रकार दक्षिण कैरोलिना की गवर्नर रहीं निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासन में कैबिनेट रैंक का पद हासिल करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं। 45 वर्षीय हेली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी हैं, जो कैबिनेट स्तर पर अपनी सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
सीनेट में हेली के नाम को 96-4 मतों के अंतर से मंजूरी दी गई। वह जल्द ही शपथ ले सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र में समंथा पावर की जगह लेने जा रही हेली पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। वह किसी अमेरिकी राज्य की पहली भारतीय-अमेरिकी महिला गवर्नर हैं।
विज्ञापन
बॉबी जिंदल के बाद, वह दूसरी ऐसी भारतीय-अमेरिकी हैं, जिन्हें किसी राज्य का गवर्नर चुना गया। किसी समय ट्रंप की आलोचक रहीं हेली को नवंबर में ट्रंप प्रशासन में सेवा देने के लिए पहली महिला और पहली अल्पसंख्यक नेता के रूप में चुना गया था।
विज्ञापन