{"_id":"582d957c4f1c1bd53b90032c","slug":"nikki-haley-likely-to-become-foreign-minister-in-us","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय-अमेरिकी मूल की निक्की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारतीय-अमेरिकी मूल की निक्की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
Nikki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ कैरोलीना की गवर्नर निक्की हेली से गुरुवार को मुलाकात करेंगे। खबरों की मानें तो निक्की को ट्रंप सरकार में अहम पद दिया जा सकता है। निक्की हेली अमेरिका की पहली इंडो-अमेरिकन विदेश मंत्री बन सकती हैं। 44 साल की हेली का नाम डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के स्पोक्स पर्सन स्पाइसर की लिस्ट में भी है। ये उन लीडर्स की लिस्ट है, जिनसे ट्रम्प मुलाकात करेंगे।
70 वर्षीय ट्रम्प राज्य के पूर्व सचिव हेनरी किसिंजर, जनरल (सेवानिवृत्त) जैक कीन, एडमिरल माइक रोजर्स और केन ब्लैकवेल से भी मुलाकात करेंगे। ट्रंप लगातार कई मीटिंग करने वाले हैं। इनमें से कुछ मीटिंग का संबंध कैबिनेट के संभावित सदस्यों को चुनने से है और कुछ मीटिंग का मकसद विचार साझे करना और विचार विमर्श करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी का कहना है कि निकी को विदेश मंत्री के साथ कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
दक्षिण कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने 'द पोस्ट एंड कोरियर' से कहा, 'ट्रंप हमारी सरकार में इस प्रकार नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं।' मैकमास्टर प्राइमरी में ट्रंप को सबसे पहले समर्थन देने वालों में शामिल रहे हैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पहले कई बार उनकी तारीफ भी की है।

कर चुंंकी हैं ट्रंप की आलोचना
Nikki
निक्की ने प्राइमरी में फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रबियो को समर्थन दिया था और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा जनवरी में दिए गए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन की रिपब्लिकन प्रतिक्रिया में ट्रंप की आलोचना की थी, लेकिन निक्की आम चुनाव से पहले ट्रंप के समर्थन में आगे आई थीं और उन्होंने कहा था कि वह न्यूयार्क के अरबपति कारोबारी को वोट देंगी।
ट्रंप प्रशासन में कैबिनेट पद के लिए चुने जाने को लेकर जिन लोगों के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें साउथ कैरोलीना की गवर्नर निक्की हेली और लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का नाम शामिल हैं।
ट्रंप प्रशासन में कैबिनेट पद के लिए चुने जाने को लेकर जिन लोगों के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें साउथ कैरोलीना की गवर्नर निक्की हेली और लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का नाम शामिल हैं।