{"_id":"5bd16340bdec2269385b6015","slug":"next-15-years-there-can-be-a-war-between-china-and-america-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 15 वर्ष में चीन और अमेरिका के बीच हो सकती है जंग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अगले 15 वर्ष में चीन और अमेरिका के बीच हो सकती है जंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
trump, jinping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर के अलावा अन्य कई मुद्दों पर गतिरोध उभरते रहने के बीच अमेरिकी सेना के एक पूर्व कमांडर ने आगामी 15 वर्षों में दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका जताई है।
विज्ञापन
साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक यूरोप में अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने कहा कि रूसी चुनौतियों के तहत यूरोपीय सहयोगियों को अपनी रक्षा खुद करनी होगी। क्योंकि अमेरिका का ध्यान प्रशांत क्षेत्र के हितों की तरफ अधिक केंद्रित रहेगा। होजेस वारसा सुरक्षा फोरम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, चीन-अमेरिका युद्ध जरूरी नहीं लेकिन मैं मानता हूं कि अगले 15 वर्षों में हम चीन के साथ युद्ध कर रहे होंगे। इस दौरान मध्य यूरोप के नेता, सैन्य अधिकारी और राजनेता मौजूद थे। अमेरिकी सेना के पूर्व कमांडर ने कहा कि चीन के खतरों से निपटने के लिए प्रशांत और यूरोप में जो कुछ किए जाने की जरूरत है, उसे करने के लिए अमेरिका के पास उतनी क्षमता नहीं है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 से पिछले वर्ष तक होज यूरोप में अमेरिकी सेना के कमांडर थे। उन्होंने कहा कि नाटो के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को स्थिर बताया।