फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   neworleans shooting

अमेरिका के न्यू ऑरलिंस में गोलीबारी

Mon, 13 May 2013 12:44 PM IST
Updated Mon, 13 May 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
neworleans shooting

अमेरिकी पुलिस कहना है कि न्यू ओरलिंस शहर में 'मदर्स डे' पर आयोजित परेड में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 19 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गोली से बच्चों को खरोंच आई है और सभी घायल ख़तरे से बाहर हैं।

अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि शहर के वार्ड नंबर सात में रविवार दोपहर बाद आयोजित इस परेड में गोलीबारी किस वजह से हुई। पुलिस का कहना है कि इस इलाक़े में तीन संदिग्धों को भागते हुए देखा गया।

संदिग्धों की तलाश

यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर क़रीब दो बजे शहर के उस इलाके में हुई, जहाँ फ्रेंचमैन और विलर्स सड़कें आपस में मिलती हैं।

पुलिस ने एक बयान में कहा,''गोलियां अलग-अलग बंदूकों से चलाई गईं। गोलीबारी के तुरंत बाद वहाँ से तीन संदिग्ध लोगों को भागते हुए हमारे अधिकारियों ने देखा।''
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि इस गोलाबारी में 10 पुरुष, सात महिलाएं, एक 10 साल का लड़का और एक 10 साल की लड़की घायल हुई है।

गोलाबारी के समय घटनास्थल पर क़रीब दो सौ लोग मौज़ूद थे।

पुलिस अधिकारी रोनल सेरपस ने संवाददाताओं से कहा, ''ऐसा लगता है कि इन दो या तीन लोगों ने भीड़ को निशाना बनाकर गोलिबारी शुरू कर दी, इसका कारण हमें अभी पता नहीं चल पाया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''यह कुछ सेकेंड में ख़त्म हो गया।''

वॉशिंगटन स्थित बीबीसी संवाददाता जेन लिटिल का कहना है कि न्यू ओरलिंस में बंदूक से होने वाले अपराधों की दर बहुत अधिक है।

शहर के जिस इलाक़े में यह घटना हुई वह एक ग़रीब इलाका है और 'कैटरीना' नाम के तूफ़ान से हुई तबाही से अभी भी ऊबर नहीं पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed