फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   new york man got one million dollar lottery second time

गजब! बढ़ई की दूसरी बार लगी 6.6 करोड़ की लॉटरी

Thu, 12 May 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
new york man got one million dollar lottery second time

अपनी सोई किस्मत चमकाने के लिए लाखों लोग हर साल लॉटरी के टिकट खरीदते हैं, लेकिन ऐसे कुछ ही होते हैं जिनके हिस्से में एक झटके में ही लाखों करोड़ों की रकम आ जाए। और यह चमत्कार अगर दो बार हो जाए तो फिर खुद पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है, अमेरिका के एक व्यक्ति के साथ। जिसकी लगातार दूसरी बार एक मिलियन डॉलर यानि 6.6 करोड़ की लॉटरी लग गई। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार लॉटरी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि न्यूयार्क के रहने वाले ब्रूस मेजिस्ट्रो दूसरी बार एक मिलियन डॉलर की लॉटरी के विजेता बने हैं। 
विज्ञापन


लिंडनहर्स्ट के रहने वाले ब्रूस ने बताया कि जब उसे बताया गया कि उसकी एक मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी है, तो उसे इस पर यकीन ही नहीं हुआ। कारपेंटर का काम करने वाले 48 साल के ब्रूस ने बताया कि साल 2012 में उसे पहली लॉटरी का चेक देते समय लॉटरी की अधिकारी योलांडा वेगा ने उससे कहा था कि यह दोबारा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद हाल ही में दोबारा शादी करने वाले ब्रूस ने बताया कि वह अपनी अच्छी किस्मत का अपने परिवार के साथ आनंद उठाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed