फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   nasa scientists find evidence of flowing water on mars

नासा के वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, मंगल ग्रह पर है पानी

Mon, 28 Sep 2015 09:51 PM IST
Updated Mon, 28 Sep 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
nasa scientists find evidence of flowing water on mars

वैज्ञानिकों का मानना है कि वे मंगल ग्रह पर देखी गई गहरी लकीरों को अब तरल पानी के सामयिक बहाव से जोड़कर देखा जा सकता है। नासा के उपग्रहों से मिला डाटा दर्शाता है कि चोटियों पर दिखने वाले ये लक्षण नमक की मौजूदगी से जुड़े हैं।

विज्ञापन



महत्वपूर्ण बात यह है कि विरल हवा वाले मंगल ग्रह पर ऐसा नमक, पानी के जमने और वाष्प बनने के तापमान को भी बदल सकते हैं जिससे पानी ज़्यादा समय तक बह सकता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिक लुजेंद्र ओझा और उनके सहयोगी शोधकर्ताओं ने नैचुरल जियोसाइंस जनरल में ये खोज प्रकाशित की है।

तरल पानी मंगल की सतह पर बहता होगा या नहीं

nasa scientists find evidence of flowing water on mars

मंगल ग्रह पर लकीरों की ये तस्वीरें नासा ने जारी की है। आज जारी की गई इस खोज से मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के बारे में निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं क्योंकि तरल पानी की मौजूदगी इस संभावना को भी जगा देती है कि वहां माइक्रोब्स भी मौजूद हो सकते हैं।

साथ ही सतह के नज़दीक पानी के स्त्रोतों की पहचान से भविष्य में मंगल ग्रह पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भी 'वहां रहना आसान हो सकता है। शोधकर्ता लंबे सयम से इस बात के कयास लगाते रहे हैं कि क्या अब भी तरल पानी मंगल की सतह पर बहता होगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed