फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Muslim woman left job from White House after trump become president

नहीं पसंद आया ट्रंप का साथ, इस मुस्लिम महिला ने छोड़ी व्हाइट हाउस से नौकरी

Sun, 26 Feb 2017 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Feb 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman left job from White House after trump become president

अमेरिका में मुस्लिमों की एंट्री पर सख्त रवैया रखने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फैसला व्हाइट हाउस में काम करने वाली एक स्टाफर को इतना नागवार गुजरा कि उसने नौकरी छोड़ दी। हम बात कर रहे हैं व्हाइट हाउस की पूर्व स्टाफर रुमाना अहमद की। बांग्लादेशी मूल की रूमाना सन 2011 से व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी कांउसिल में काम करती थीं।

विज्ञापन


द अटलांटिक अखबार के एक आर्टिकल में रुमाना ने बताया कि मेरी जॉब का मकसद था, मेरे देश के सिद्धांतों की सुरक्षा करना और उसे बढ़ावा देना। रूमाना ने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के 8 दिन बाद उस वक्त अपनी नौकरी को अलविदा कह दिया जब ट्रंप ने 7 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने वाला एक आदेश पारित कर दिया।
विज्ञापन


अखबार को दिए इंटरव्यू में रुमाना ने कहा कि मैं हिजाब पहनने वाली एक मुस्लिम महिला हूं। ओबामा प्रशासन ने हमेशा मेरा सहयोग किया और हर चीज में मुझे शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप हमें नागरिक नहीं खतरा समझते हैं

Muslim woman left job from White House after trump become president
रुमाना अहमद

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकन-मुस्लिम समुदाय में घबराहट का माहौल है वो हमें अलग करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। मैने पहले सोचा था कि ट्रंप प्रशासन मं मैं NSC में काम करती रहूंगी, लेकिन ये संभव न हो सका।

अप्रवासियों पर बैन लगाने वाले उनके आदेश से उनकी सोच का पता लगता है। ट्रंप के इस ऑर्डर से ऐसा महसूस होता है कि वो हमें नागरिक की तरह नहीं बल्कि खतरे की तरह देखते हैं।

रुमाना का परिवार 1978 में बांग्लादेश छोड़कर अमेरिका आ गया गया। रुमाना ने अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद व्हाइट हाउस ज्वाइन कर लिया था। जब मैने नौकरी छोड़ी तो ये भी नहीं पूछा गया कि आखिर जॉब क्यों छोड़ रही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed