{"_id":"58cf64dc4f1c1bb6681a206a","slug":"muslim-girl-stopped-to-play-final-match-because-she-has-weared-hizab-in-american-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मुस्लिम युवती को मैच खेलने से रोका, पहन रखा था हिजाब","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: मुस्लिम युवती को मैच खेलने से रोका, पहन रखा था हिजाब
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नियमों के नाम पर एक मुस्लिम युवती के साथ भेदभाव किया गया। पूरे टूर्नामेंट के 24 मैच खेल चुकी मुस्लिम युवती को फाइलन खेलने से सिर्फ इसलिए रोक दिया, क्योंकि उसने हिजाब पहना हुआ था। ये सब अमेरिका के एक स्कूल में हुआ है। अपने साथ हुई इस हरकत से पीड़ित युवती जेनन हेस खासी नाराज है।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के मुताबिक जेनन टूर्नामेंट के सभी मैचों में अच्छा खेलती आ रही थी। लेकिन 3 मार्च को हुए मैच में उन्हें खेलने नहीं दिया गया। उनके कोच को बुलाकर कहा गया कि हिजाब पहनने की वजह से उन्हें खेलने नहीं दिया जाएगा। इस बात की कोच और जेनन को जानकारी नहीं थी और उन्होंने बिना किसी परेशानी के शुरुआत के सारे मैच खेले।
विज्ञापन
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के प्रति कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इसमें डोनाल्ड ट्रंप का 6 मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अमेरिका में प्रवेश करने के मद्देनजर अस्थायी प्रतिबंध भी शामिल है। हालांकि, दुनिया के दूसरे देश यूरोप और फ्रांस में भी बुर्का और हिजाब पहनने पर पाबंदी है।
विज्ञापन