फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   murder of sikh in united states of america

अमेरिका में सिख बुजुर्ग की चाकुओं से गोद कर हत्या

Tue, 05 Jan 2016 02:32 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
murder of sikh in united states of america

अमेरिका में सिखों पर नस्लभेदी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर का है, जहां एक सिख बुजुर्ग की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है। एक जनवरी को हुई इस घटना की जांच पुलिस नस्लभेदी हमला मानकर ही कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 68 वर्षीय गुरुचरण सिंह गिल कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में एक शराब की दुकान में काम करते थे। दुकान में ही दिनदहाड़े उनकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी है। अभी हत्या की वजहों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गिल पर यह हमला उनके रंग और उनकी पहचान की वजह से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से जमीन पर पड़े थे गिल

murder of sikh in united states of america

स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक सूचना पर जब पुलिस दुकान पर पहुंची, तो गिल पहले से ही जमीन पर पड़े हुए थे। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन वह तब तक मर चुके थे।

पुलिस ने मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पहले 28 दिसंबर को इसी शहर में एक अन्य सिख व्यक्ति को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed