फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Multiple casualties reported after shooting near Pittsburgh synagogue

अमेरिका: यहूदी प्रार्थना स्थल पर गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, शोक में 3 दिन तक झुके रहेंगे ध्वज

Sun, 28 Oct 2018 01:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Multiple casualties reported after shooting near Pittsburgh synagogue
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Newyork Times

अमेरिका के पिट्सबर्ग में शनिवार को यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया में इस संबंध में खबरें आयी हैं।

विज्ञापन


हालांकि आधिकारिक रूप से यह सूचना नहीं मिली है कि घटना में कितने लोग मारे गए हैं और कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, 11 लोग मारे गए हैं जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद हमलावर रॉबर्ट बोवर्स (46) ने आत्मसमर्पण कर दिया। खबरों के अनुसार हमलावर दाढ़ी वाला और श्वेत व्यक्ति है। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबीआई इसे घृणा अपराध मानकर घटना की जांच कर रही है। गोलीबारी करने से पहले हमलावर कथित रूप से भवन में घुसा और चिल्लाया ‘‘सभी यहूदियों को मर जाना चाहिए।’’  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बेहद दुखद स्थिति बताया। उन्होंने कहा, पिट्सबर्ग में जितना सोचा था हालात उससे बहुत ज्यादा दुखद हैं।

हमला पिट्सबर्ग के स्किवरेल हिल में स्थित ट्री ऑफ लाइफ सिनगॉग में हुआ है। घटना के बाद ट्रंप ने कहा कि ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति को मौत की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने इस गोलीबारी के बाद शोक स्वरूप अमेरिकी ध्वजों को आधा झुकाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप ने आदेश दिया कि व्हाइट हाउस, सार्वजनिक मैदानों, सैन्य चौकियों, नौसैन्य केंद्रों और जहाजों पर लगे झंडे मृतकों के प्रति 'शोक सम्मान' में 31 अक्टूबर तक आधे झुके रहेंगे।


वहीं यहूदी राष्ट्र इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना के बाद अमेरिका के साथ एकजुटता जताते हुए एक वीडियो संदेश में कहा, पिट्सबर्ग के सिनगॉग में हुआ जानलेवा हमले से मेरा दिल बहुत दुखी है और मैं सदमे में हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed