फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mother Fights Off Mountain Lion That Attacked Her 5-Year-Old Son

बच्चे को बचाने के लिए शेर से लड़ गई मां

Sun, 19 Jun 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jun 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
Mother Fights Off Mountain Lion That Attacked Her 5-Year-Old Son
- फोटो : getty

मां उस वक्त घर के अंदर थी जब एक चीख ने उसके रौंगटे खड़े कर दिए। वो बाहर आई, अपने पांच साल के बेटे पर झपटे पहाड़ी शेर को देख उसका कलेजा मुंह को आ गया। लेकिन मां तो मां होती है, अपने लाल को मौत के मुंह में जाता देख पीछे नहीं हटी और साहस का परिचय देते हुए भूखे शेर पर शेरनी की तरफ टूट पड़ी। आखिरकार मां शेर के पंजे से बच्चे को बचाने में सफल रही।

विज्ञापन


ये कहानी किसी के भी रौंगटे खड़े करने वाली है, माजरा अमेरिका के कोलाराडो के पिटकिन काउंटी का है। दिल कंपा देनी वाली पूरी खौफनाक कहानी पिटकुन काउंटी पुलिस ने सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस महिला की पहचान बताने में नाकाम रही। पुलिस के मुताबिक वाकया शुक्रवार रात आठ बजे का है। बच्चे के चेहरे पर शेर का पंजा था, बच्चे की मां ने शेर के पंजे को अपने हाथों हटाया। शेर से जूझते वक्त महिला के हाथ और पैर में चोटें भी आईं। बच्चे के चेहरे और गर्दन पर शेर के पंजे से खरोचें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को शेर के चंगुल से बचाने के बाद उसके पिता ने आपातकालीन नंबर 911 पर सूचना दी और बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागे।

अस्पताल वालों ने बताया कि बच्चे की हालत ठीक है। बच्चे की मां को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

जंगलों में बढ़ते इंसानी दखल से शेर हो रहे हैं हमलावर?

Mother Fights Off Mountain Lion That Attacked Her 5-Year-Old Son

कोलाराडो में पहाड़ी शेरों का देखा जाना आम होता जा रहा है। इंसानों की बढ़ती आबादी जंगलों में अतिक्रमण कर रही हैं, ऐसे में शेर इंसानी बस्तियों में हमला करने लगे हैं।

हालांकि सीपीडब्लयू के मुताबिक इंसानों पर शेर के हमले बहुत कम हैं, पिछले 100 वर्षों में उत्तरी अमेरिका में गिनती की घटनाएं ही पता चलती हैं।

हमलावर शेरों में ज्यादातर जवान शेर होते हैं जो शायद आसान शिकार की तलाश में रहते हैं, ऐसे वे पालतु जानवरों और छोटे बच्चों पर हमला करते हैं।

एक अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक साल 1991 के बाद से कोलाराडों में पहाड़ी शेरों के खतरनाक हमले हुए। आखिरी बार साल 2015 में मछली पकड़ते हुए एक शख्स पर शेर ने हमला कर दिया था। वन्य अधिकारियों ने उस शेर को ढूंढ़कर मार दिया था।

उस दिन हमले की घटना के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि इलाके में दो शेर देखे जाने की बातें कही जा रही थीं। सीपीडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक खोजकर्ताओं को दो साल का एक पहाड़ी शेर दिखा जिसे उन्होंने मार दिया। अब वन्य सुरक्षा कर्मी दूसरे की तलाश में लगे है ताकि उसे भी रास्ते हटाया जा सके।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed