{"_id":"57edb45d4f1c1b9074575558","slug":"more-than-100-injured-one-dead-in-nj-transit-hoboken-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजर्सी में ट्रेन हादसे में एक की मौत, 108 लोग घायल ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यूजर्सी में ट्रेन हादसे में एक की मौत, 108 लोग घायल
एजेंसी/ अमेरिका
Updated Fri, 30 Sep 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
होकोबेन स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल यात्रियों का चलता इलाज
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक ट्रांजिट ट्रेन न्यूजर्सी के होबोकेन स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 108 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद जारी की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि ट्रांजिट ट्रेन पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म से टकरा गई।
विज्ञापन
ट्रांजिट कर्मचारी माइकल लार्सन ने बताया कि ट्रेन अचानक स्टेशन से टकरा गई, जिससे स्टेशन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के कारण होबोकेन स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
होबोकेन न्यूयॉर्क शहर के दूसरी ओर हडसन नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। इस स्टेशन का इस्तेमाल ज्यादातर यात्री न्यूजर्सी से मैनहट्टन जाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन