फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   money and happiness

क्या पैसे से ख़ुशी खरीदी जा सकती है?

Fri, 10 May 2013 08:03 AM IST
Updated Fri, 10 May 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
money and happiness

क्या आपको लगता है कि एक लॉटरी लग जाए तो आप हमेशा ख़ुश रह सकते हैं? बहुत से लोगों को ऐसा लगता है-अमेरिका के उस दुकानदार समेत जिसने 18,29,76,30,000 रुपये की पावरबॉल लॉटरी जीती थी।

विज्ञापन


लेकिन इससे पहले कि आप अपनी सभी उम्मीदें और सपने किसी लॉटरी टिकट पर दांव में लगा दें कुछ तथ्यों पर नज़र डालाना ज़रूरी है। तथ्य बताते हैं कि बहुत ज़्यादा पैसे मिलने से अंततः कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


लॉटरी जीतना सच्ची खुशी की वजह नहीं बन सकता।

एक शोध के अनुसार जिनकी बड़ी लॉटरी निकली थीं, वो अंततः उन लोगों से ज़्यादा ख़ुश नहीं थे, जिन्होंने टिकट तो खरीदा थी लेकिन उनकी लॉटरी नहीं निकली थी।

इसकी एक वजह तो यह हो सकती है कि जिनकी लॉटरी निकली थी वह अपनी नई संपत्ति के आदी हो जाते हैं और खुशी के पुराने स्तर के अनुकूल हो जाते हैं।

इस प्रक्रिया को “हेडोनिक ट्रेडमिल” भी कहा जाता है।

इसकी एक अन्य व्याख्या यह भी है कि ख़ुशी इस पर निर्भर करती है कि हम अपने साथियों के साथ तुलनात्मक रूप से कैसा महसूस करते हैं।

मान लीजिए कि आपकी लॉटरी निकलती है और आप अपने पड़ोसियों से रईस हो जाते हैं। फिर आप किसी महंगी जगह पर बड़े बंगले में रहने के लिए चले जाते हैं।

आपको लगता है कि नए बंगले, नए पड़ोसियों से आपको ख़ुशी मिलेगी।

लेकिन आप अपने नए बंगले से बाहर झांकते हैं और देखते हैं कि आपके सभी नए पड़ोसियों के बंगले आपसे बड़े हैं।

वनीला या पिस्ता
jewelleryयकीनन यह दोनों तथ्य ख़ुशी पर प्रभाव डालते हैं लेकिन ज़्यादा गहरा रहस्य यह है कि हम यह क्यों नहीं जानते कि किस सीज़ से हमें ख़ुशी मिलेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर हम पैसा उन चीज़ों पर ख़र्च क्यों नहीं करते जिस चीज़ से हमें ख़ुशी मिलेगी?

दिक्कत यह है कि ख़ुशी ऊंचाई, वज़न या आय जैसी कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आसानी से मापा जा सकता हो।

ख़ुशी एक जटिल, अनिश्चित स्थिति है जो कई बार मामूली मज़ेदार चीज़ों से मिल जाती है और कई बार इसके लिए सालों या दशकों के संदर्भ की ज़रूरत पड़ती है।

ऐसा भी लगता है कि ख़ुशी को मापने की कोशिश भर से हम उस चीज़ से दूर हो जाते हैं जिससे हमें सबसे ज़्यादा ख़ुशी मिल सकती है।

शिकागो स्कूल ऑफ़ बिज़नेस के क्रिस्टोफ़र ह्सी द्वारा किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन से यह बात सामने आती है।

ह्सी का अध्ययन एक सामान्य चयन पर आधारित थाः इसमें सहभागियों को छह मिनट के एक काम के लिए पुरस्कार के रूप में वनीला आइसक्रीम और सात मिनट के काम के लिए पुरस्कार के रूप में पिस्ता आइसक्रीम जीतने का विकल्प दिया गया।

सामान्य परिस्थितियों में 30% से भी कम लोगों ने 7 मिनट के काम को चुना।

मुख्यतः इसलिए क्योंकि उन्हें वनीला आइसक्रीम पिस्ता से ज़्यादा पसंद थी।

peopleइस शोध के दूसरे चरण में सहभागियों के एक और समूह को भी यही विकल्प दिए गए, लेकिन इस बार अंकों को भी इसमें शामिल कर लिया गया।

छह मिनट के काम के लिए 60 अंक या सात मिनट के काम के लिए 100 अंक दिए गए। 50-99 अंक पर वनीला और 100 अंक पर पिस्ता आइसक्रीम का पुरस्कार था।

हालांकि सभी कार्य और प्रभाव एक जैसे ही थे फिर भी अंक प्रणाली ने लोगों के चयन को नाटकीय रूप से प्रभावित किया।

अधिकतर लोगों ने ज़्यादा समय वाले काम को चुनाव और 100 अंक कमाए- जिससे वह पिस्ता आइसक्रीम वाला पुरस्कार जीत सकते थे।

फिर भी उसी अनुपात में (करीब 70%) लोगों ने कहा कि उन्हें वनीला पसंद है।

अंकों का खेल

इस और अन्य प्रयोगों के आधार पर ह्सी का निष्कर्ष था कि सहभागी अपने अंकों के साथ अपनी ख़ुशी बढ़ा रहे हैं।

अंक सिर्फ़ माध्यम है- ऐसी चीज़ जो हमें उस चीज़ तक पहुंचने का मौका देती है जो हमें ख़ुशी देगी।

चूंकि अंकों को मापना और तुलना करना बेहद आसान है- 60 और 100 का फ़र्क बहुत अधिक है- इसलिए यह हमारी आइसक्रीम की पसंद पर हावी हो जाता है।

तो अगली बार अगर आप इनामी राशि को देखकर लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं या किसी सामान की गुणवत्ता उसकी कीमत से तय कर रहे हैं या वेतन से नौकरियों का आकलन कर रहे हैं तो इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करें कि लॉटरी, कपड़े या नौकरी आपको कितनी ख़ुशी देगी।

बनिस्पत इसके कि अंकों के आधार पर चीज़ों की तुलना करें।

पैसे से ख़ुशी नहीं ख़रीदी जा सकती और इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि पैसा दरअसल हमें उस चीज़ से विमुख कर देता है जिससे हमें सचमुच में ख़ुशी मिलती है।

टॉम स्टाफ़र्ड/मनोविज्ञान प्रवक्ता, शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed