फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mom throws little boy house packs suitcase makes sign voted Trump mock election school

ट्रंप का समर्थन पड़ा भारी, मां ने बेटे को घर से निकाला

Mon, 14 Nov 2016 02:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
Mom throws little boy house packs suitcase makes sign voted Trump mock election school
अमेरिकी चुनावों के परिणाम के बाद वहां विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। हिलेरी समर्थक अभी तक डोनाल्ड ट्रंप की जीत को स्वीकार नहीं कर पाए है। ट्रंप की जीत का असर अमेरिकी परिवारों पर भी दिखाई देने लगा है। इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर देगा। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत से बौखलाई एक महिला ने अपने बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि बच्चे ने स्कूल में हुए मॉक चुनाव में ट्रंप को वोट दिया था। हालांकि इसका अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों से कोई वास्ता नहीं था। ना ही इस वोट की कोई गिनती थी, लेकिन मां ने यह कड़ा फैसला लिया। 
विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, बच्चा रोते हुए अपनी मां से कहता है, ‘मुझे घर से बाहर मत निकालो।’ जवाब में मां कहती है कि जब तुम्हें लोग घर के बाहर पाएंगे, तब वह भी जान जाएंगे कि तुमने क्या किया है। घर से निकलकर बच्चा बाहर जमीन पर बैठ जाता है। उसके हाथ में एक बोर्ड है, जिसमें लिखा है कि मां ने उसे घर से बेदखल कर दिया है, क्योंकि उसने डोनाल्ड ट्रंप को वोट दे दिया था। घर से निकालते हुए मां बेटे से कहती हैं, ‘तुमने ट्रंप को वोट दिया। अब मैं तुम्हें बताऊंगी। ले जाओ अपना सूटकेस यहां से। हम घर में डोनाल्ड ट्रंप को नहीं चाहते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होते हैं मॉक चुनाव
मॉक चुनाव अमेरिकी स्कूलों का अहम हिस्सा हैं। इसके जरिए छात्रों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि वे वोटिंग की उम्र तक पहुंचने से पहले चुनाव प्रक्रिया के बारे में जान लें। 


देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed