फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Melania Trump with Donald Trump met US soldiers in Iraq, said - I am very proud of you

डोनाल्ड ट्रंप संग पत्नी मेलानिया ने इराक में अमेरिकी सैनिकों से मिलकर कहा- मुझे आप पर बहुत गर्व है

Thu, 27 Dec 2018 10:22 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Dec 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Melania Trump with Donald Trump met US soldiers in Iraq, said - I am very proud of you
melania trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया इराक में तैनात अमेरिका के सैनिकों को बधाई देने के लिए बुधवार रात अचानक पश्चिम एशियाई देश पहुंच गए। राष्ट्रपति के तौर पर यह ट्रंप की पहली इराक यात्रा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों से कहा, "मैं यहां मौजूद हमारे महान सैनिकों को नमन करना चाहता हूं।" वह कुछ घंटों तक इराक में रुके।

ट्रंप ने इराक में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और अल-असद एअर बेस पर सैनिकों से बातचीत की। यह बगदाद के पश्चिम में अमेरिका-इराक का संयुक्त सैन्य अड्डा है। इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल-महदी से मुलाकात का ट्रंप का कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन


ट्रंप द्वारा इराक और सीरिया में युद्ध अभियान में लगे अमेरिका के विशेष अभियान बलों के 100 सैनिकों के समूह को संबोधित किए जाने के बाद इराक की उनकी यात्रा के बारे में जानकारी सार्वजनिक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि वह इराक क्यों आना चाहते थे, इस पर ट्रंप ने एअर बेस पर सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात से पहले कहा, "यह ऐसा स्थान है जिसके बारे में कई वर्षों से बात कर रहा हूं। मैं एक असैन्य नागरिक के तौर पर इसके बारे में बात कर रहा हूं।" 

ट्रंप का अघोषित इराक दौरा ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका में आंशिक तौर पर सरकारी कामकाज ठप है। सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि इराक आने को लेकर उनकी कुछ चिंताएं थीं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "निश्चित तौर पर जब मैंने सुना कि आपको किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा? आप देखोगे कि हमें अंधेरे विमान में सभी खिड़कियों को बंद कर और अंधेरे में किस परिस्थिति से गुजरना पड़ा।" 

एअर बेस के भोजनालय में पहुंचने के बाद ट्रंप और मेलानिया 15 मिनट तक लोगों के बीच रहे। ट्रंप बात करने के लिए रुके और वहां मौजूद लोगों की 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' लिखी टोपियों पर हस्ताक्षर किए। एक जगह उन्होंने एक बैज पर हस्ताक्षर किए जिस पर 'ट्रंप 2020' लिखा था।

वर्दी पर सिंगर नाम लिखे एक व्यक्ति ने ट्रंप से हाथ मिलाया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "वह मेरी वजह से वापस सेना में आया।" ट्रंप ने व्यक्ति की ओर देखते हुए कहा, "और मैं आपकी वजह से यहां आया हूं।" 


ट्रंप ने सैनिकों के साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं। मेलानिया ने सैनिकों तथा उनके परिवारों को छुट्टियों और नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा, "मुझे आप पर बहुत गर्व है।"  (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed