{"_id":"59a501d44f1c1be1018b4622","slug":"mark-zuckerberg-wrote-a-letter-to-his-newborn-daughter-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकरबर्ग ने बेटी के जन्म पर लिखा इमोशनल लेटर- हमसे बेहतर होगी तुम्हारी जिंदगी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जकरबर्ग ने बेटी के जन्म पर लिखा इमोशनल लेटर- हमसे बेहतर होगी तुम्हारी जिंदगी
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म को लेकर फेसबुक पर एक लेटर लिखा है। बच्ची का नाम 'अगस्त' रखा गया है। मार्क ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए दुनिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन
जकरबर्ग लिखते हैं
डियर 'अगस्त'
मेरी बेटी तुम्हारा इस दुनिया में बहुत स्वागत है, मैं और तुम्हारी मां प्रेसिला बहुत एक्साइटिड हैं। जब तुम्हारी बहन का जन्म हुआ था तो हमने उसके लिए दुनिया के बारे में एक पत्र लिखा था। अब तुम्हारा जन्म हुआ है। जिस दुनिया में तुम बड़ी होगी उसमें अच्छी शिक्षा, कम बीमारियां और मजबूत समुदाय हैं।
विज्ञापन
तुमने साइंस और टेक्नोलॉजी की जेनरेशन में जन्म लिया है। हमारी जिंदगी से तुम्हारी जिंदगी और बेहतर होगी। तुम्हारी बेहतर जिंदगी के लिए हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। आज के वक्त में नकारात्मक चीजें सुर्खियां बनती हैं, लेकिन हमें लगता है कि सकारात्मक चीजों की जीत होगी। हमें तुम्हारी पीढ़ी और भविष्य को लेकर आशाएं हैं। तुम्हारे बड़े होने से पहले हम तुम्हें बचपन के बारे में बताना चाहते हैं। ये दुनिया तुम्हारे लिए गंभीर जगह हो सकती है।
विज्ञापन
जब तुम बड़ी होगी तो व्यस्त हो जाओगी, इसलिए हम आशा करते हैं कि तुम अपने बचपन को वक्त दोगी। तुम फूलों की खुश्बू को महसूस करोगी और उनकी पत्तियां इकट्ठा करोगी। तुम अपनी कहानियां खुद बनाओगी। तुम अपनी बहन मैक्स के साथ खेलोगी।
पढ़ें: 13 साल बाद मार्क जकरबर्ग को मिली हावर्ड की डिग्री
तुम हमारे लिविंग रूम और यार्ड में खूब दौड़ लगाओगी। तुम खूब नींद लोगी। मुझे लगता है कि तुम्हें सोना बहुत पसंद है। तुम अपने सपनों में भी ये महसूस करोगी कि हम तुम्हें कितना प्यार करते हैं। बचपन जादुई होता है। बचपन सिर्फ एक बार मिलता है इसलिए ज्यादा भविष्य की चिंता मत करना। हम वो सबकुछ तुम्हारे लिए करेंगे जिससे तुम्हारी दुनिया और खूबसूरत बन सके।
अगस्त हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं। हम तुम्हारे साथ खेलने और वक्त बिताने के लिए उत्साहित हैं। हम तुम्हारी बेहतर जिंदगी की कामना करते हैं।
लव
मॉम एंड डैड