{"_id":"59c827be4f1c1b26688b65c1","slug":"mark-zuckerberg-will-sell-facebook-shares-worth-12-8-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook हिस्सेदारी बेचकर 12 अरब डॉलर दान करेंगे जुकरबर्ग ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
Facebook हिस्सेदारी बेचकर 12 अरब डॉलर दान करेंगे जुकरबर्ग
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 25 Sep 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 12 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने के लिए कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचेंगे। इस राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में समाजसेवी कार्यों में किया जाएगा। जुकरबर्ग ने कहा कि उनकी योजना अगले 18 महीने में 3.5 करोड़ से 7.5 करोड़ शेयर बेचने की है जिसकी कीमत 12 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘फेसबुक अब इतनी मूल्यवान हो गई है कि वह बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने और बीमारियों के उन्मूलन के सामाजिक कार्यों के लिए पूंजी जुटाने के लिए अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच सकते हैं।’
विज्ञापन
पढ़ें- चाहकर भी Facebook से ब्लॉक नहीं कर पाएंगे मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी की प्रोफाइल
विज्ञापन
उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘पिछले डेढ़ साल में फेसबुक के कारोबार ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसके शेयर ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं कि मैं अगले 20 साल तक या इससे भी अधिक समय तक फेसबुक का वोटिंग अधिकार रखते हुए अपने समाजसेवी कार्यों के लिए पूरी तरह पूंजी जुटा सकता हूं।’