फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mark Zuckerberg will appear before US lawmakers over its data privacy scandal

फेसबुक डाटा लीक: सांसदों के सामने मार्क जुकरबर्ग की होगी पेशी

Mon, 09 Apr 2018 02:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg will appear before US lawmakers over its data privacy scandal
मार्क जुकरबर्ग

फेसबुक डाटा लीक सामने आने के बाद से इसके संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यूजर्स की निजता के साथ हुए खिलवाड़ की वजह से अमेरिकी सीनेट के सामने उनकी पेशी होगी। उन्हें अमेरिकी सीनेट में मंगलवार को पेश होना है। 33 साल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सीनेट पैनल के सामने 87 मिलियन यूजर्स के डाटा चोरी होने की वजह से पेशी होगी। आरोप है कि इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ने बिना यूजर्स की इजाजत के उनके निजी डाटा को कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका के फेसबुक यूजर्स के निजी डाटा का इस्तेमाल किया गया था। रविवार को फेसबुक ने कहा था कि उसने यूएस बेस्ड एक और डाटा विश्लेषण संस्था क्यूबयू को बर्खास्त कर दिया है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस संस्था ने भी टेस्टिंग ऐप्स के जरिए फेसबुक यूजर्स का डाटा कमर्शियल उपयोग के लिए इस्तेमाल किया है। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा- यह बहुत गंभीर आरोप है और इसीलिए हमने क्यूबयू को जांच पूरी होने तक हटा दिया है। अगर वह हमारे ऑडिट में फेल हो जाते हैं तो उनकी ऐप्स को फेसबुक से बैन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पेशी से पहले जुकरबर्ग ने गलती मानते हुए वादा किया है वह ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिससे कोई भी विदेशी शक्ति अमेरिका के चुनाव को प्रभावित ना कर सके। उन्होंने इस पूछताछ से पहले ही वादा किया है कि कंपनी यूजर्स की निजता को बरकरार रखने के लिए काम कर रही है। वह अपने नियमों को और सख्त बनाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की चूक ना हो पाए। पूछताछ के दौरान जुकरबर्ग कंपनी के सुरक्षा को लेकर उठाए जाने वाले कदमों से भी सीनेट की कमेटी को जानकारी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed