{"_id":"5b7321e342c7921ca832d318","slug":"man-crashes-plane-into-his-own-house-to-take-revenge-from-wife-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से बदला लेने के लिए पायलट पति ने अपने ही घर पर गिराया विमान, खुद ही गंवा बैठा जान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पत्नी से बदला लेने के लिए पायलट पति ने अपने ही घर पर गिराया विमान, खुद ही गंवा बैठा जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए एक पति किस हद तक जा सकता है, इसका जीता-जागता नमूना अमेरिका के उटा में देखने को मिला है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को मारने के लिए अपने ही घर पर विमान गिरा दिया। हालांकि इस घटना में पति खुद मारा गया, जबकि उसकी पत्नी और एक बच्चा सुरक्षित घर से निकलने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि विमान के घर से टकराते ही उसमें आग लग गई, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में घर को भी नुकसान पहुंचा है, घर के सामने वाला हिस्सा जल गया है। घटना में मारे गए शख्स की पहचान डुएन यूड के रूप में हुई है। वो एक विमानन कंपनी में पायलट के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
यह घटना रविवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, घटना से कुछ ही घंटे पहले डुएन यूड को पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जमानत मिलने के बाद यूड ने पत्नी से बदला लेने की ठान ली और एक छोटा विमान लेकर अपने घर की तरफ चल पड़ा और विमान को अपने घर के ऊपर गिरा दिया।