फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   lawyer of Mumbai convict David Headley denies reports that he was attacked in detention centre

मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के वकील ने कहा- जेल में नहीं हुआ कोई हमला

Tue, 24 Jul 2018 12:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
lawyer of Mumbai convict David Headley denies reports that he was attacked in detention centre

मुंबई में 26/11 को हुए बम धमाकों मे आरोपी पाकिस्तान-अमेरिकी डेविड कोलमेन हेडली के वकील ने इस बात को खारिज कर दिया है कि शिकागो के हिरासत केंद्र में उसपर हमला किया गया है। सालों से हेडली का केस लड़ने वाले वकील जॉन थीस का कहना है कि मुझे रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिली। उन्होंने कहा, 'मुझे हमले की कोई जानकारी नहीं थी। मैं यह नहीं बता सकता कि वह इस समय कहां है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे हमले की जानकारी नहीं है।'

विज्ञापन


पहले कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि हेडली पर 8 जुलाई को शिकागो के मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर पर दो साथियों ने हमला किया था जो भाई हैं और उसे गंभीर चोटे आई हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उसे नॉर्थ इवास्टन अस्पताल ले जाया गया था। वकील ने यह भी कहा कि हेडली को उस सेंटर में रखा ही नहीं गया है। जब पूछा गया कि क्या हेडली पर हमला हुआ है तो उन्होंने कहा, 'हम इस व्यक्ति के बारे में जानकारी का पता लगाने में सक्षम नहीं हैं।'
विज्ञापन


अधिकारियों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया है कि पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक हेडली को कहा रखा गया है। उसे बहुत सारे अपराधों में 35 साल की सजा मिली है। वह मुंबई पर 2008 में हुए आतंकी हमलों में शामिल था। बता दें कि हेडली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी गुट लश्कर-ए-तैइबा के लिए काम करता था। उसने मुंबई पर हमले के लिए महत्वपूर्ण इमारतों की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया था। साथ ही उसने पाकिस्तान जाकर लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था। मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने के लिए उसे 24 जनवरी 2013 को अमेरिकी संघीय कोर्ट ने दोषी करार दिया था और 35 साल कैद की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed