फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   know why america put restrictions on putin's son in law, russian gentries and government officials

अमेरिका ने पुतिन के दामाद समेत कई रूसी अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

Sat, 07 Apr 2018 10:37 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sat, 07 Apr 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
know why america put restrictions on putin's son in law, russian gentries and government officials

ब्रिटेन में रूसी जासूस को जहर देकर मौत के घाट उतारने के मामले में अमेरिका रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। बड़ी संख्या में रूसी जासूसों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब अमेरिका ने पुतिन के दामाद किरिल शामालोव समेत रूसी कुलीनों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


नए प्रतिबंध उन रूसी संस्थाओं पर भी लगाए गए हैं, जो पश्चिमी लोकतंत्र को कमजोर करने के रूस के कथित प्रयासों का समर्थन देने में शामिल हैं। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन मन्नुचिन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि रूसी सरकार कुलीनों और सरकारी अभिजात वर्ग के असंतुलित लाभ के लिए संचालित हो रही है।
विज्ञापन


मन्नुचिन ने कहा, अमेरिका में रूस की भ्रष्ट व्यवस्था से लाभांवित होने वाले सात कुलीन लोगों, 12 कंपनियों, 17 वरिष्ठ रूसी सरकारी अधिकारियों, रूसी हथियार ट्रेडिंग कंपनी व इसकी सहायक कंपनी और एक रूसी बैंक को हमने नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधों के तहत इनकी अमेरिकी अधिकार क्षेत्र के अधीन सभी संपत्तियों की जांच की जाएगी। इनके साथ अमेरिकी नागरिक किसी प्रकार की डील नहीं कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त अमेरिकी नागरिकों का इन लोगों के साथ किसी भी प्रकार के लेनदेन की सुविधाओं पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। कुछ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।


ये बड़े नाम भी शामिल

इन लोगों में पुतिन के दामाद के अलावा वरिष्ठ रूसी अधिकारी ओलेग डेरिपास्का, कथित तौर पर फ्रांस में लाखों यूरो सूटकेस में लेकर आने वाले सुलेमान केरीमोव भी शामिल हैं। बता दें कि जनवरी में अमेरिका ने वहां रहने वाले 200 से अधिक अरबपति रूसियों, व्यापारियों की पहचान की थी। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल के मामले में इन में से कुछ लोगों पर अमेरिका ने प्रतिबंध भी लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed