फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक मकान की तरह है दुनिया का सबसे छोटा द्वीप 'जस्ट रूम इनफ'

Sat, 14 Jul 2018 11:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Sat, 14 Jul 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Know about the worlds smallest island 'just room enough'

आपने अंडमान निकोबार, मालदीव जैसे द्वीप समूहों को बारे में तो सुना ही होगा। यह द्वीप क्षेत्र के हिसाब से काफी बड़े हैं। साथ ही चारों तरफ से समुद्र के पानी से घिरे हुए हैं। लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे छोटे द्वीप के बारे में जानते हैं? आज हम आपको उसी द्वीप के बारे में बताने वाले हैं। इसका नाम है 'जस्ट रूम इनफ'।

Know about the worlds smallest island 'just room enough'

यूं तो यह एक टेनिस कोर्ट के बराबर ही है लेकिन इस पर बने घर की वजह से यह अपनी पहचान बनाए हुए है। इसे दूर-दूर से लोग देखने आते हैं। यह द्वीप न्ययॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बे के पास स्थित है। इस द्वीप पर महज एक घर और एक पेड़ मौजूद है। घर के एक कोने से शुरू होकर दूसरे कोने पर खत्म होने वाला यह द्वीप दुनिया के करीब 2,000 द्वीपों में से एक है।

Know about the worlds smallest island 'just room enough'
smallest island

'जस्ट रूम इनफ' का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। यह महज 3,300 वर्ग फीट में बना हुआ है। बता दें कि इसका नाम पहले 'हब द्वीप' था लेकिन बाद में इसे एक परिवार ने खरीद लिया। इससे पहले 'बिशप रॉक' दुनिया का सबसे छोटा द्वीप था लेकिन अब उसकी जगह 'जस्ट रूम इनफ' ने ली है। यह बिशप रॉक के आधे के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about the worlds smallest island 'just room enough'

इसे पहले हब द्वीप कहा जाता था लेकिन साल 1950 में इसे एक परिवार ने खरीद लिया था। उन्होंने ही द्वीप पर एक पेड़ लगवाया और एक घर बनवाया। परिवार ने ही द्वीप का नाम बदलकर 'हब द्वीप' से 'जस्ट रूम इनफ' रखा। उन्होंने वीकेंड बिताने के लिए यहां घर बनाया था। अब इसे देखने दुनिया भर से लोग आते हैं और इसकी एक पहचान बन चुकी है।

विज्ञापन
Know about the worlds smallest island 'just room enough'

'जस्ट रूम इनफ' से पहले दुनिया का सबसे छोटा द्वीप बिशप रॉक था। यह अटलांटिक महासागर में इंग्लैंड (ब्रिटेन) के दक्षिण-पश्चिम सिरे में स्थित है। यहां वैसे तो कोई नहीं रहता है पर इस पर बना लाइट हाउस आकर्षण का केंद्र है। जिसे देखने के लिए विभिन्न देशों से पर्यटक आते हैं। इसे 'किंग ऑफ दि लाइट हाउस' के नाम से भी सम्मानित किया गया है। क्योंकि यह समुद्री जहाजों के लिए गाइड की तरह काम करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed