फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   know about Guam a US island territory in Micronesia

अमेरिका के गुआम के बारे में जानिए सब कुछ, उत्तर कोरिया ने दी थी उड़ाने की धमकी

Sat, 12 Aug 2017 01:40 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 12 Aug 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
know about Guam a US island territory in Micronesia
Guam - फोटो : Reuters

इस हफ्ते अमेरिका और उत्तर कोरिया में तनातनी युद्ध की धमकी तक जा पहुंची तो दुनिया भर की नजरें अचानक से गुआम पर जा टिकी हैं। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने गुआम पर हमले की खबर चलाई थी। उत्तर कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने योजना पेश की कि कैसे उत्तर कोरियाई मिसाइलें प्रशांत महासागर के इस द्वीप को इसी महीने निशाने पर लेंगी।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने यह धमकी अमेरिका के राष्ट्रपति के उस बयान के बाद दी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया का आक्रामक व्यवहार नहीं थमा तो उसे ऐसे हमले का सामना करना पड़ेगा जिसे दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा। इस तनाव के बीच एक खुफिया रिपोर्ट यह भी आई कि उत्तर कोरिया की मिसाइलें छोटे परमाणु हथियारों से लैस होने में सक्षम हैं। गुआम अपेक्षाकृत एक अलग-थलग पड़ा हुआ द्वीप है जिसकी पहचान अमेरिका के सैन्य ठिकाने के रूप में है। गुआम के बारे में हम आपको पांच बातें बता रहे हैं जो काफी दिलचस्प हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: गुआम पर नॉर्थ कोरिया की धमकी के बाद जापान मुस्‍तैद, तैनात की मिसाइल
विज्ञापन
विज्ञापन


गुआम अमेरिका का कैसे हुआ?
गुआम में पुर्तगाली खोजकर्ता फ्रेडिनेंड मजेलन की दस्तक के 40 साल बाद 1565 में स्पेन ने इस पर दावा किया। 1898 में स्पेन-अमेरिका युद्ध तक गुआम पर स्पेन का शासन रहा। इसके बाद स्पेन ने पेरिस संधि के तहत गुआम को अमेरिका को सौंप दिया। 1941 में पर्ल हार्बर हमले के बाद गुआम पर जापान का अस्थायी रूप से नियंत्रण रहा। हालांकि तीन साल बाद मित्र बलों ने गुआम को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया।

गुआम 1950 में आधिकारिक रूप से अमेरिकी क्षेत्र बना और यह अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ नेवी के अंतर्गत आता है।1950 में ही अमेरिकी कांग्रेस ने ऑर्गेनिक एक्ट ऑफ गुआम पास किया और वहां के नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता मिली। हालांकि गुआम के लोग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डालते हैं। गुआम में 1970 में पहली बार एक गवर्नर को चुना गया। 1972 के बाद से अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में गुआम का एक नॉनवोटिंग डेलिगेट है। 

पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- नॉर्थ कोरिया पर हमले के लिए तैयार है US की भारी भरकम आर्मी

सात हजार अमेरिकी सैनिक

know about Guam a US island territory in Micronesia
Guam - फोटो : Reuters

गुआम में अमेरिकी नेवी का एक बेस है। इसके साथ ही वहां अमेरिकी एयरफोर्स का एंडरसन एयरफोर्स बेस है। ये द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित है। अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर बी-52 बमवर्षक और लड़ाकू विमान तैनात हैं। अमेरिकी नेवी बेस द्वीप के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में है। यहां परमाणु शक्ति से लैस युद्धपोत तैनात हैं। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक करीब सात हजार अमेरिकी सैनिक अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. यहां की कुल आबादी एक लाख 60 हजार है। यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ट्यूमोन दो सैन्य ठिकानों के बीच में है। 

हवाई की तुलना में गुआम उत्तर कोरिया के करीब
गुआम उत्तर कोरिया के करीब का अमेरिकी इलाका है। दोनों के बीच की दूरी 3427 किलोमीटर की दूरी है। यह दूरी हवाई और गुआम के बीच की आधी है। गुआम और हवाई के बीच की दूरी 6373 किलोमीटर है। गुआम प्रशांत महासागर में सुदूर दक्षिणी हिस्से का द्वीप है। यह माइक्रनेजा का सबसे बड़ा द्वीप है। इसका क्षेत्र 210 वर्ग मील में फैला हुआ हुआ है जो करीब शिकागो के बराबर है। 

सांस्कृतिक विविधता
गुआम की 40 फीसदी आबादी चमोरो की है। चमोरो यहां के मूल निवासी हैं।  इसके साथ ही 24 फ़ीसदी लोग फिलीपीनी हैं। 18 फ़ीसदी लोग अलग-अलग नस्ल के हैं। इसके अलावा साथ फीसदी गोरे हैं और 10 प्रतिशत लोग माइक्रोनेजन हैं। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और चमोरो हैं। 

गुआम पहला अमेरिकी क्षेत्र जहां समलैंगिक विवाह वैध
पांच जून 2015 को गुआम पहला अमेरिकी क्षेत्र बना जहां समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई। गुआम में यह लागू होने के 15 दिन बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी समलैंगिक विवाह को पूरे अमेरिका में मान्यता दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed