{"_id":"598ddb944f1c1b202a8b4805","slug":"us-president-donald-trump-says-us-military-ready-to-attack-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- नॉर्थ कोरिया पर हमले के लिए तैयार है US की भारी भरकम आर्मी ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- नॉर्थ कोरिया पर हमले के लिए तैयार है US की भारी भरकम आर्मी
एजेंसी/भाषा
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को धमकी भरी चेतावनी दी है। चेतावनी जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर प्योंगयांग 'अविवेकपूर्ण' कार्रवाई करता है तो परमाणु हथियार संपन्न देश के खिलाफ सैन्य समाधान के इस्तेमाल की 'तैयारी' है।
विज्ञापन
उन्होंने यूएस पैसिफिक कमांड के ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें अमेरिकी वायु सेना के बमवर्षक बी-1बी लांसर्स की तस्वीरें दिखाई गयी हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर अपने साढ़े तीन करोड़ फालोअर्स से कहा कि 'उत्तर कोरिया अगर अविवेकपूर्ण तरीके से काम करता है तो सैन्य समाधान पूरी तरह से तय हैं, और तैयारी है। उम्मीद है (उत्तर कोरियाई नेता) किम जोंग उन कोई दूसरा रास्ता तलाशेंगे।'
विज्ञापन
पैसिफिक कमान ने भी अपने ट्वीट में कहा कि गुआम में यूएसएएफ बी-1बी लांसर बमवर्षक कहे जाने पर आज रात यूएसएफके की जंग को पूरा करने के लिये तैयार खड़े हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप ने गुरुवार को उत्तर कोरिया को नये सिरे से चेतावनी जारी करते हुये कहा था कि प्योंगयांग ने अगर अमेरिका या उसके किसी सहयोगी पर हमला करने के बारे में सोचा तो उस देश के साथ ऐसी चीजें होंगी जिसके बारे में उसने 'कभी सोचा भी नहीं' होगा।
ट्रंप ने मंगलवार को दिये गये अपने बयान के संदर्भ में कहा कि उस दिन दिया गया उनका बयान पर्याप्त सख्त नहीं था और अब अमेरिका के लोगों के लिये कार्रवाई का समय है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका को दी गयी उत्तर कोरियाई धमकी का ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया जायेगा।