फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Kim Jong-un wrote a letter and expressed desire to meet donald Trump again

किम जोंग ने पत्र लिखकर जताई ट्रंप से फिर मिलने की इच्छा

Tue, 11 Sep 2018 08:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong-un wrote a letter and expressed desire to meet donald Trump again

सिंगापुर शिखर वार्ता के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन एक बार फिर मुलाकात कर सकते हैं। इसके लिए किम जोंग-उन ने बाकायदा ट्रंप को एक पत्र लिखकर इच्छा जताई है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच ये बैठक कब और कहां होगी इसे लेकर फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। हालांकि अमेरिका मुलाकात की संभावनाएं तलाश रहा है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने बताया, ‘राष्ट्रपति को किम जोंग-उन का पत्र मिला है, जो बेहद ही सकारात्मक है।’ उन्होंने बताया कि इस पत्र से पता चलता है कि किम जोंग कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सैंडर्स ने कहा कि इस पत्र का मकसद ट्रंप के साथ एक और बैठक निर्धारित करना था। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच दूसरी बैठक पर बातचीत पहले से ही चल रही है, हालांकि अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


सैंडर्स ने कहा कि किम जोंग का यह पत्र बिना उनकी अनुमति के मीडिया को नहीं सौंपा जाएगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक पिछले दिनों उत्तर कोरिया द्वारा अपनी स्थापना की 70वीं सालगिरह पर सैन्य परेड में बैलिस्टिक मिसाइल को शामिल नहीं करना बताता है कि वह अमेरिका को नाराज करना नहीं करना चाहता है। उधर अमेरिकी खुफिया एजेंसी के मुताबिक उत्तर कोरिया अब भी परमाणु हथियार तैयार कर रहा है लेकिन उसने फिलहाल कोई परमाणु परीक्षण नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed