{"_id":"58cc54e14f1c1b992132b5c4","slug":"kansas-march-16-indian-american-appreciation-day-to-honour-indian-engineer-srinivas-kuchibhotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत भारतीय इंजीनियर के सम्मान में अमेरिका ने किया ये बड़ा ऐलान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मृत भारतीय इंजीनियर के सम्मान में अमेरिका ने किया ये बड़ा ऐलान
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : CNN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरीका के कंसास राज्य में 16 मार्च की तारीख को भारतीय-अमरीकी प्रशंसा दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य पिछले माह घृणा अपराध में मारे गए भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला को सम्मान देना है।
कंसास में 22 फरवरी को एक 32 वर्षीय भारतीय कुचिभोटला की एक पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना में कुचिभोटला के साथी आलोक मदसानी और बीच बचाव करने आए अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट घायल हो गए थे। हमले के पहले पूर्व नौसैनिक ने चिल्लाते हुए कहा था कि मेरे देश से बाहर जाओ।
कंसास के गवर्नर सैम ब्राऊनबैक ने कहा कि हिंसा की मूर्खतापूर्ण घटना राज्य को विभाजित अथवा परिभाषित नहीं करती। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के योगदान ने कंसास को बेहतर स्थान बनाया है और इसके लिए हम दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन
गवर्नर ने इस अवसर पर राजधानी टोपेका में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस प्रकार की घटनाएं हमारे साझा मूल्यों और मान्यताओं, मानवता की गरिमा को कम नहीं कर सकतीं। हम कंसास राज्य में भारतीय समुदाय के लोगों का स्वागत और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। इस कार्यक्रम में कुचिभोटला के साथी मदसानी और बीच बचाव करने वाले ग्रिलोट भी मौजूद थे।