{"_id":"5813d7df4f1c1b6779bc1e38","slug":"johnson-johnson-ordered-to-pay-467-crore-to-woman-for-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी पाउडर से महिला को हुआ कैंसर, कंपनी देगी 467 करोड़ रुपये ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बेबी पाउडर से महिला को हुआ कैंसर, कंपनी देगी 467 करोड़ रुपये
एजेंसी/सेंट लुइस
Updated Sat, 29 Oct 2016 04:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : fortune
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक अदालत ने बेबी पाउडर मामले में बच्चों से संबंधित उत्पाद बनाने वाली मशहूर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन से कैलिफोर्निया की एक महिला को हर्जाने के तौर पर 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 467 करोड़ रुपये देने को कहा है।
विज्ञापन
महिला ने अपनी अर्जी में जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट बेबी पाउडर के इस्तेमाल से कैंसर होने की शिकायत की थी। जूरी ने कैलिफोर्निया के मोडेस्टो की डेबोराह गिआनेचिनी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई 26 सितंबर को शुरू की थी।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान जूरी ने दोनों पक्षों को सुना, जिसमें बेबी पाउडर बनाने वाली कंपनी को दोषी पाया। पीड़ित महिला का 2012 से ओवरी कैंसर का इलाज चल रहा है। महिला जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर और शॉवर टू शॉवर का इस्तेमाल कई वर्षों से करती आ रही थी।
विज्ञापन