फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   ISIS group releases kill list of 8,786 people

आईएस हैकर्स ने 8,786 लोगों के नाम जारी कर सुनाया मौत का फरमान

Sat, 08 Apr 2017 09:33 AM IST
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट Updated Sat, 08 Apr 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
ISIS group releases kill list of 8,786 people

आतंकवादी संगठन आईएस के हैकर्स ने मौत का फरमान सुनाते हुए एक सूची जारी की है जिसमें आठ हजार से अधिक लोगों के नाम हैं। यह दुनिया की सबसे लंबी मौत के फरमान की सूची कही जा रही है। इसमें सबसे अधिक अमेरिका व ब्रिटेन के नागरिक हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएस हैकर्स ने एक सनसनीखेज वीडियो रिलीज करते हुए इन सभी पर लोन वोल्फ अटैक करने की बात कही है। फॉक्स न्यूज की खबर के मुताबिक, आईएस समर्थक युनाइटेड साइबर खलीफा (यूसीसी) हैकर समूह ने इस संदेश में कहा है कि सूची में दिए गए लोगों को खोजें और कत्ल कर दें ताकि मुसलमानों का बदला लिया जा सके। मात्र छह मिनट के इस वीडियो की शुरूआत अमेरिका को चेतावनी देने से शुरू हुई।
विज्ञापन


इसके संदेश में कहा गया कि हम अमेरिका के लोगों के लिए एक संदेश लाए हैं और खासकर तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप के लिए। यह सूची एक मेसेजिंग ऐप सर्विस ‘टेलीग्राम’ पर जारी की गई और इसमें लोगों के नाम, पते और यहां तक कि ईमेल भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंक निगरानी समूह एसआईटीई के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा सात हजार से अधिक नाम अमेरिका के हैं। इसके अलावा इसमें ब्रिटेन के साथ कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ अन्य देशों के लोगों के भी इसमें नाम हैं। गौरतलब है कि आईएस ने इससे पहले भी मौत के फरमान वाली सूचियां जारी की हैं मगर ऐसी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है कि उन पर सीधे हमला किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed