{"_id":"60105e604ce6877268c98ddd663e0c8e","slug":"is-killed-us-hostage-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने अमेरिकी मुस्लिम का 'सिर कलम' किया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस ने अमेरिकी मुस्लिम का 'सिर कलम' किया
Updated Mon, 17 Nov 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अमेरिकी बंधक अब्दुल रहमान कासिग की हत्या का दावा किया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में एक नकाबपोश चरमपंथी एक कटे हुए सिर के पास खड़ा है जिसे कासिग का बताया जा रहा है। सहायताकर्मी कासिग का नाम इस्लाम कबूल करने से पहले पीटर कासिग था। पिछले साल सीरिया में उनका अपहरण कर लिया गया था।
इस वीडियो की सत्यता की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है जिसमें कई सीरियाई सैनिकों की हत्या होते हुए दिखाई गई हैं।
'क़ैद में रहने का कष्ट'
अक्टूबर में आईएस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें ब्रितानी सहायताकर्मी एलन हेंनिंग का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था। सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर इस्लामिक स्टेट का नियंत्रण है
विज्ञापन
ये वीडियो कासिग का भी यही हश्र करने की धमकी के साथ खत्म हुआ था। कासिग के माता पिता अमरीकी राज्य इंडियाना में रहते हैं। पिछले महीने उन्होंने अपने बेटे की तरफ़ से भेजे गए पत्र के कुछ अंश जारी किए थे।
विज्ञापन
इस पत्र में कासिग ने आईएस की क़ैद में रहने का कष्ट बयान किया था।