फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   investigation of boing 777 accident

क्या हुआ था दुर्घटनाग्रस्त विमान की लैंडिंग के समय?

Mon, 08 Jul 2013 02:49 PM IST
Updated Mon, 08 Jul 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
investigation of boing 777 accident

अमेरिका में हवाई यातायात सुरक्षा विभाग के अधिकारी दक्षिण कोरियाई विमान के सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को सोल से आ रहा आसियाना एयरलाइंस का विमान जब रनवे के नज़दीक था तो इसकी रफ्तार बेहद कम थी।

अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड (एनटीएसबी) प्रमुख ने कहा कि चालक ने बोइंग 777 विमान के जमीन पर लैंडिंग से 1।5 सेकेंड पहले उसे ऊपर उठाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


विमान में 307 लोग सवार थे और ये रनवे पर आने से पहले ही जमीन से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

विमान में आग लगने से पहले ही यात्री और चालक दल के सदस्य आपातकालीन व्यवस्था से बाहर निकल गए थे।

आपातकालीन वाहन
आसियाना एयरलाइंस ने इस हादसे में चीन की दो किशोरियों की मौत की पुष्टि की है जो विमान की पिछली सीटों पर बैठी थीं।

माना जा रहा है कि ये पहला मौका है जब बोइंग 777 विमान हादसे में किसी की जान गई है।

सैन फ्रांसिस्को पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या एक किशोरी की मौत दुर्घटनास्थल की तरफ जा रहे आपातकालीन वाहन की चपेट में आने से हुई है।

एनटीएसबी की प्रमुख देबोराह हर्समैन ने कहा कि विमान जब रनवे की तरफ आ रहा था तो उसकी रफ्तार अपेक्षित 137 समुद्री मील प्रति घंटे यानी 254 किलोमीटर प्रति घंटे से कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से मिली जानकारी के मुताबिक़ विमान को रफ्तार बढ़ाने को कहा गया था।

हर्समैन ने कहा कि चालक ने विमान को उतारने के बजाए चक्कर काटने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, “हमें एक बार फिर डेटा को देखना पड़ेगा और फिर से रडार और हवाई यातायात विभाग से मिली जानकारी के साथ मिलाना होगा तभी हम विमान की असल रफ्तार का पता लगा पाएंगे।”

जल्दबाजी
दुर्घटना का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

इससे पहले दक्षिण कोरियाई एयरलाइंस के प्रमुख यून यंग दू ने कहा था कि वह मानवीय भूल की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि विमान के चालक बेहद अनुभवी थे।

दो इंजन वाले बोइंग 777 का सेफ्टी रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और दुनिया की कई प्रमुख एयरलाइनें इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इससे पहले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का एक ही मामला सामने आया था जब 2008 में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एक बोइंग 777 रनवे से पहले ही जमीन पर टकरा गया था।


सैन फ्रांसिस्को में हुए हादसे में पांच लोगों की हालत गंभीर है। क़रीब 15 लोग अब भी बेहोश हैं। कुल 181 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से अधिकतर को मामूली चोटें आई थीं।

आसियाना के मुताबिक़ विमान में 291 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य शामिल थे। इनमें 141 चीन के, 77 दक्षिण कोरिया के और 61 अमेरिका के नागरिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed