{"_id":"5994d0704f1c1bb4328b4762","slug":"indians-condemn-trump-statement-on-virginia-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्जीनिया हिंसा पर ट्रंप ने दिया फिर वही बयान, भारतीयों ने की कड़ी निंदा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वर्जीनिया हिंसा पर ट्रंप ने दिया फिर वही बयान, भारतीयों ने की कड़ी निंदा
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 17 Aug 2017 04:38 AM IST
विज्ञापन
Virginia Violence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरलोट्सविले की हिंसा के लिए दोनों पक्षों को जिम्मेदार बताने वाले ट्रंप के बयान की भारतीय-अमेरिकियों ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि नव-नाजी समूहों और श्वेत लोगों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाला ट्रंप का बयान निंदनीय है।
विज्ञापन
वर्जीनिया के शेरलोट्विले में एक रैली के दौरान श्वेत लोगों को सर्वश्रेष्ठ मानने वाले लोगों द्वारा की गई हिंसा के जवाब में ट्रंप की प्रतिक्रिया की रिपब्लिकनों और डेमोक्रेट नेताओं ने निंदा की है।
विज्ञापन
इस हिंसा में प्रदर्शनकारियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ में कार घुसा देने से एक महिला की मौत हो गई थी और 19 अन्य घायल हो गए थे। राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि वीकएंड रैली के दौरान वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों हिंसक हो गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इसके लिए दोनों पक्ष ही जिम्मेदार हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिका को मालूम है कि घृणा की कितनी भारी कीमत चुुकानी पड़ती है, इसलिए वह इससे इनकार नहीं कर सकता।