{"_id":"5993f4004f1c1bc8438b4707","slug":"america-said-religious-freedom-of-hindus-is-under-attack-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- पाक हिंदुओं की धार्मिक आजादी को खतरा ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, कहा- पाक हिंदुओं की धार्मिक आजादी को खतरा
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
Rex Tillerson
- फोटो : AP
पाकिस्तान सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली धार्मिक आजादी पर अमेरिका ने करारा हमला किया है। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी पर आक्रमण किया जाता है। वहां सिख, क्रिश्चियन और हिंदुओं जैसे अल्पसंख्यक समुदाय सरकार की अपर्याप्त कार्रवाई से चिंतित हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: वर्जीनिया हिंसा पर बराक ओबामा ने किया ट्वीट, मिले 2.4 मिलियन लाइक्स
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान मेें हिंदुओ समेत अल्पसंख्यक समुदायों की धार्मिक आजादी खतरे में है। वहां अल्पसंख्यक समुदाय जबरन धर्म बदलवाने के डर में जीते हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अल्पसंख्यकों की आजादी से जुड़े कानूनों पर सरकार का रवैया बिल्कुल ढीला है। या फिर यूं कहें कि सरकार उनकी आजादी के कानूनों को लेकर जागरुक नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन और भारत के बीच जारी है तनाव, दोनों भिड़े तो क्या होगी पाकिस्तान की भूमिका?
विदेश मंत्री की रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों ने शिकायत करके बताया कि धर्मातरण पर सरकार के नरम रवैये के कारण वो तनाव में रहते हैं। आये दिन पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमले की खबरे आती हैं। इसके अलावा बाकी अल्पसंख्यक समुदायों पर भी जबरन धर्म बदलने का दवाब डाला जाता है। तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद वहां की सरकार उन्हें नहीं अपनाती।
अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के मुताबिक पाकिस्तान सरकार उनके हितों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई में पूरी तरह फेल है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की शादियों के रजिस्ट्रेशन,स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं, वोटिंग, पासपोर्ट और प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने जैसी सुविधाओं के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है।