{"_id":"5964d1604f1c1b9b288b4569","slug":"indians-applying-for-green-card-have-12-year-waiting-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को करना पड़ रहा 12 साल इंतजार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए भारतीयों को करना पड़ रहा 12 साल इंतजार
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशल कर्मचारी के रूप में अमेरिका में स्थायी रूप से रहने को आवेदन करने वाले भारतीयों के लिए प्रतीक्षा सूची 12 साल की है। इसे ग्रीन कार्ड भी कहा जाता है। यह जानकारी एक ताजा रिपोर्ट में दी गई है। हालांकि, भारत उन प्रमुख देशों में से है जिनके सबसे ज्यादा नागरिकों को हर साल ग्रीन कार्ड मिलता है।
विज्ञापन
प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015 में 36,318 भारतीयों को स्थायी निवास का दर्जा मिला। वहीं 27,798 को कानूनी रूप से रहने का अधिकार यानी ग्रीन कार्ड मिला।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि एक रोजगार से संबंधित श्रेणी में कुशल कर्मचारी के रूप में स्थानीय निवासी के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की प्रतीक्षा सूची 12 साल की है।
विज्ञापन
दूसरे शब्दों में कहा जाए तो सरकार अभी उन आवेदनों की जांच कर रही है जो मई, 2005 में दायर किए गए हैं। प्यू ने कहा कि वित्त वर्ष 2010 से 2014 के दौरान 36 प्रतिशत यानी 2.22 लाख एच-1बी वीजा धारकों को रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड दिए गए।