फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America launches Global Entry Program, Indians will get easy access

रंग लाई मोदी-ट्रंप की दोस्ती, अब अमेरिका में भारतीयों को आसानी से मिलेगी एंट्री

Tue, 04 Jul 2017 04:02 PM IST
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jul 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
America launches Global Entry Program, Indians will get easy access
modi and trump

भारत से अमेरिका जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। अमेरिका ने भारतीय यात्रियों के लिए ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम शुरू कर दिया है। इस प्रोग्राम से ऐसे भारतीय यात्रियों को अमेरिका जाने में कोई परेशानी नहीं होगी जिनकी भूमिका संदेहात्मक नहीं है। लेकिन संदेह के दायरे में आने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पायेगा।

विज्ञापन


अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम में नामांकन करवाने वाले पहले भारतीय बने। भारत 11वां ऐसा देश है जिसके नागरिक कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन में नामांकन के लिए योग्य हैं। जो लोग ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम के सदस्य हैं उन्हें अमेरिका में लैंड करने पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कस्टम डिपार्टमेंट भी ऐसे सदस्यों को सुविधाएं देगा जो ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम के सदस्य हैं।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम का सदस्य बनने के लिए कठिन इंटरव्यू से गुजरना होगा। ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का लाभ अमेरिका के 53 एयरपोर्ट और 15 पूर्व निर्धारित जगहों पर मिलेगा। इस प्रोग्राम का लाभ अमेरिकी नागरिकों, ग्रीन कार्ड होल्डर्स को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के सदस्य बने भारतीय नागरिकों में अमेरिका के चुनिंदा एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस से जुड़े अधिकारी से मिलने के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। वे ऑटोमेटिक ग्लोबल एंट्री क्यिोसक के जरिए अमेरिका में प्रवेश कर सकेंगे। अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन के कार्यकारी आयुक्त केविन मैकअलीनन ने कहा, ‘सीबीपी भारतीय नागरिकों को अपने फ्लैगशिप विश्वसनीय ट्रैवलर कार्यक्रम की सुविधा देने के लिए उत्साहित है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed