{"_id":"56e4a3f04f1c1b897e8b4569","slug":"indian-origin-journalist-manhandled-at-trump-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की रैली में भारतीय मूल के पत्रकार से बदसलूकी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप की रैली में भारतीय मूल के पत्रकार से बदसलूकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Mar 2016 04:49 AM IST
सार
- सीबीएस न्यूज रिपोर्टर सोपान देब को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी ले लिया
- इलिनॉयस स्टेट पुलिस ने देब पर गिरफ्तारी का विरोध करने का आरोप लगाया है
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतीय मूल के एक पत्रकार से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बदसलूकी की। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे माने जा रहे ट्रंप की रैली में विरोध के दौरान पुलिस ने सीबीएस न्यूज रिपोर्टर सोपान देब को थोड़ी देर के लिए हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
शिकागो की यह घटना शुक्रवार रात की है। सोपान यहां ट्रंप की रैली रद्द होने के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ‘सीबीएस दिस मॉर्निंग’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
देब एक ऐसे व्यक्ति का वीडियो शूट कर रहे थे जिसके चेहरे से खून निकल रहा था और वह जमीन पर पड़ा था। सीबीएस न्यूज के मुताबिक देब का कहना है कि उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया और बिना किसी नोटिस या चेतावनी के हथकड़ी लगा दी गई।
विज्ञापन
इलिनॉयस स्टेट पुलिस ने देब पर गिरफ्तारी का विरोध करने का आरोप लगाया है जबकि मीडिया समूह का कहना है कि न तो उनके वीडियो और न ही पास के क्रू मेंबर ने किसी प्रकार का प्रतिरोध किया। ट्रंप ने सुरक्षा कारणों से यहां अपनी रैली रद्द कर दी थी।