{"_id":"5a5a17d24f1c1b41028b49b1","slug":"indian-origin-beauty-queen-neetu-chandra-harassed-for-opposing-a-course-at-cornell-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: कोर्स का विरोध करने पर भारतीय सुंदरी को किया प्रताड़ित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
US: कोर्स का विरोध करने पर भारतीय सुंदरी को किया प्रताड़ित
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में चल रहे एक पाठ्यक्रम पर नाराजगी जताने पर भारतीय मूल की छात्रा और ब्यूटी क्वीन नीतू चंद्रा को इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया है। उन्हें मानसिक इलाज कराने की जरूरत पड़ गई है। वह यूनिवर्सिटी छोड़कर ऑनलाइन कोर्स से आगे की पढ़ाई करने के बोर में सोच रही हैं।
नीतू के मुताबिक उन्होंने पिछले साल जून में फॉक्स टीवी चैनल के एक शो में हिस्सा लिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जा रहे एक पाठ्यक्रम का विरोध किया। इस पाठ्यक्रम का सार था कि कैसे डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने अमेरिका और दुनिया को दो रूप दिए। एक में खौफ से भरा राष्ट्रवाद था और दूसरे में व्यवहारिक विश्व बंधुत्व।
नीतू ने कहा कि उन्होंने शो में किसी का पक्ष नहीं लिया। बस इतना कहा कि इस तुलना का क्या मतलब है। बराक के आठ साल और ट्रंप के 100 दिन के कार्यकाल की तुलना कैसे हो सकती है। नीतू के मुताबिक जब यह रिपोर्ट टीवी और अखबारों में चली तो लोगों ने इस बात के दूसरे ही अर्थ निकाल लिए।
विज्ञापन
उनके साथी छात्रों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। यूनिवर्सिटी के रिपब्लिकन प्रतिनिधियों ने कहा कि नीतू ने शो में हिस्सा ही क्यों लिया। इसके बाद नीतू को फेसबुक मैसेज पर हमले की धमकी मिलने लगी। उन्हें कट्टरपंथी कहा जाने लगा। नीतू कहती हैं कि बुलिंग के चलते वह भावनात्मक रूप से टूट गईं। पर इस संघर्ष में वह अकेली नहीं हैं। कई लोग उनके जैसे विचार रखते हैं।
जीत चुकी हैं कई टाइटल
नीतू 2013 में मिस अपस्टेट न्यूयॉर्क आउटस्टैंडिंग टीन और 2016 में मिस सेनेका फाल्स का खिताब जीत चुकी हैं।