{"_id":"5bfa78b4bdec2241ac3bc257","slug":"indian-embassies-will-issue-passports-within-48-hours-said-vk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में भारतीय दूतावास 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी करेंगे: वीके सिंह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दुनियाभर में भारतीय दूतावास 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी करेंगे: वीके सिंह
वाशिंगटन, भाषा
Updated Sun, 25 Nov 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
जल्द ही दुनियाभर में बने भारतीय दूतावास विदेशों में रह रहे नागरिकों को 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी करेगा। वाशिंगटन में शनिवार को भारतीय दूतावास में 'पासपोर्ट सेवा' शुरू करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए वीके सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय मिशनों में स्थित पासपोर्ट दफ्तरों को डिजिटल तरीके से भारत में डाटा सेंटर से जोड़ा गया है, जिससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इस हफ्ते की शुरुआत में न्यूयॉर्क में भारतीय मिशन ने 48 घंटे से भी कम समय में पासपोर्ट जारी किए थे। सिंह ने कहा कि अब ऐसा पूरी दुनिया में किया जाएगा। विदेश राज्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत में सबसे अच्छी पासपोर्ट सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों की जांच पड़ताल से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं और आवेदकों की बहुत सी जानकारियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा।
'पासपोर्ट सेवा' की पिछले महीने पहली बार ब्रिटेन में शुरुआत की गई थी। इस सेवा को अमेरिका में 21 नवंबर को अपनाने के बाद शनिवार को शुरू किया गया। सेवा को इसी तरह अटलांटा, हॉस्टन, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावासों में भी लांच किया जाएगा।
ब्रिटेन और अमेरिका के बाद इस सेवा को पूरी दुनिया में मौजूद भारतीय मिशनों तक फैलाया जाएगा। इस मौके पर अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने कहा कि इससे हमारी पासपोर्ट सेवाओं में अत्यंत मात्रात्मक और गुणात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
वीके सिंह ने कहा कि अगले कुछ महीनों में भारत सरकार नए तरह के पासपोर्ट जारी करेगी। जिसके डिजाइन को मंजूरी दी जा चुकी है। इन पासपोर्ट में सभी तरह की सुरक्षा विशेषताएं और बेहतर किस्म के कागज और छपाई का इस्तेमाल किया गया है।