फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Indian American US lawmaker jaypal told pichai about her birth place

जब अमेरिकी सांसद ने पिचाई से कहा, "मैं भी उसी राज्य में जन्मी हूं जहां आपका जन्म हुआ"

Wed, 12 Dec 2018 04:31 PM IST
वाशिंगटन, भाषा 
वाशिंगटन, भाषा  Updated Wed, 12 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Indian American US lawmaker jaypal told pichai about her birth place
सुंदर पिचाई

गूगल के सीईओ भारतीय-अमेरिकी सुंदर पिचाई सर्च इंजन पर डाटा गोपनियता के उल्लंघन को लेकर पूछताछ के संबंध में जब सांसदों के समक्ष पेश हुए तो भारतीय मूल की पहली महिला सांसद प्रमिला जयपाल उनसे अपना नाता बताने से खुद को रोक नहीं पाईं। पिचाई और जयपाल आज दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। 

विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल ने संसद की सुनवाई के दौरान गूगल के सीईओ से कहा कि मैं इस मौके का फायदा उठाते हुए यह बताना चाहूंगी कि मैं भारत के उसी हिस्से में जन्मी हूं जहां आपका जन्म हुआ था। आपको कंपनी का नेतृत्व करता देख काफी खुश हूं और वह भी अफवाहों के बावजूद यह दिखाते हुए कि प्रवासी इस देश को बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। शुक्रिया पिचाई।
विज्ञापन


पिचाई (46) का जन्म चेन्नई में हुआ था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त कर वर्ष 2004 में गूगल के साथ काम करना शुरू किया और वर्ष 2015 में कंपनी के सीईओ बने। प्रमिला (53) जयपाल का जन्म भी चेन्नई में हुआ था और वह बतौर छात्र अमेरिका आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही एच-1बी वीजा प्राप्त कर यहां आएं, ग्रीन कार्ड हासिल किया और फिर अमेरिकी नागरिकता हासिल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed