{"_id":"5a32de044f1c1b68678c1e7f","slug":"indian-american-arrested-in-fraud-case-after-he-wrote-ban-medicine-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन दवा लिखने और धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर गिरफ्तार ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बैन दवा लिखने और धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय अमेरिकी डॉक्टर गिरफ्तार
एजेंसी, वॉशिंगटन
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के नेवादा में एक भारतीय अमेरिकी हृदयरोग विशेषज्ञ को निषिद्ध दवा का गैरकानूनी रूप से वितरण करने और हेल्थकेयर क्षेत्र में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डॉक्टर देवेंद्र पटेल को बृहस्पतिवार को नेवादा के रेनो शहर की संघीय अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
जहां उस पर नियंत्रित दवाएं जैसे ओक्सीकोडोन और हाइड्रोकोडोन का वितरण करने के 36 और हेल्थकेयर धोखाधड़ी के तीन आरोप लगाए गए। इस मामले में गैरकानूनी रूप से दवाओं के वितरण में अधिकतम 10 साल जेल की सजा और हेल्थकेयर धोखाधड़ी में भी अधिकतम 10 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर साइबर अटैक में भारतीय-अमेरिकी दोषी, हो सकती है 10 साल की कैद
विज्ञापन
संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि मई 2014 से सितंबर 2017 तक पटेल ने वैध चिकित्सकीय उद्देश्य के बगैर अपने मरीजों को निषिद्ध दवाएं लिखी और उन सेवाओं की भी फीस ली जो उसने दी ही नहीं।