{"_id":"5a32661c4f1c1b96368b4841","slug":"an-indian-american-student-found-guilty-of-having-cyber-attacks-on-american-university-s-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर साइबर अटैक में भारतीय-अमेरिकी दोषी, हो सकती है 10 साल की कैद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर साइबर अटैक में भारतीय-अमेरिकी दोषी, हो सकती है 10 साल की कैद
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय अमेरिकी छात्र को अमेरिकी यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर नेटवर्क पर बड़ा साइबर अटैक करने का दोषी पाया गया है। अधिकारी ने कहा कि इस साइबर अटैक से हजारों छात्रों की शैक्षिक प्रक्रिया बाधित हो गई।
विज्ञापन
कार्यकारी अटार्नी विलियम फिट्जपैट्रिक ने एक बयान में कहा कि पारस झा ने रटगर्स यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर सिस्टम को मल्टीपल हैकिंग की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि इस कम्प्यूटर अटैक से फैकल्टी, छात्र और स्टाफ के बीच कम्यूनिकेशन के लिए प्रयोग में लाया जाना वाला सर्वर शटडाउन हो गया।
विज्ञापन
इस आरोप में पारस झा को अधिकतम 10 साल की सजा और करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। इस बारे में 13 मार्च के सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने मंगलवार को बताया कि 21 वर्षीय पारस झा को दो अन्य लोगों पेंसिलवेनिया के 20 वर्षीय जोशिया वाइट और लुसियाना के 21 साल के डॉल्टन नार्मन के साथ दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
इन लोगों ने पिछले साल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरणों को निशाना बनाकर एक बोटनेट बनाया था। बोटनेट से आशय अवैध रूप से प्राइवेट कम्प्यूटर नेटवर्क से है जिसमें वास्तविक मालिक को इसकी जानकारी नहीं होती है।