फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India - us will not allowed to iran for instability in Central Asia: Hook

ईरान को मध्य एशिया में अस्थिरता फैलाने की इजाजत नहीं देंगे भारत-अमेरिका: हुक

Thu, 18 Oct 2018 02:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
India - us will not allowed to iran for instability in Central Asia: Hook

शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ब्रायन हुक ने कहा कि भारत और अमेरिका ईरान को मध्य एशिया में अस्थिरता फैलाने की अनुमति नहीं देंगे। हुक ने ईरान से तेल आयात को लेकर हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों से वार्ता की थी। हालांकि उन्होंने बैठक को सकारात्मक बताते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। ट्रंप प्रशासन ने हुक को विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जो तेल आयात पर भारत और यूरोपीय देशों से बातचीत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हुक ने कहा, ‘मैंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में तेल आयात के मुद्दे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की थी। मैंने दिल्ली में उन चर्चाओं को जारी रखा। भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक अच्छी रही, लेकिन मैं इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकूंगा। लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि भारत और अमेरिका का लक्ष्य है कि ईरान को पैसा न मिले, ताकि वह मध्य एशिया को अस्थिर न कर सके।’ 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही भारत ने यह साफ किया था कि वह चार नवंबर की समयसीमा के बाद भी ईरान से तेल आयात जारी रखेगा। इस पर हुक ने कहा कि हमने भारत समेत कई देशों से अपनी चिंताओं को साझा किया है। हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती चार नवंबर की समयसीमा तक ईरान से तेल आयात को पूरी तरह से रोकना है। माना जा रहा है कि हुक की रिपोर्ट के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति यह फैसला करेंगे कि भारत समेत कुछ देशों को ईरान के साथ तेल आयात में छूट दी जाए या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed