{"_id":"5bb0dc0e867a557ecb2ebf97","slug":"india-us-fight-will-fight-to-terrorism-with-mutual-cooperation-us-secretary-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीमाएं लांघ रहा है आतंकवाद, भारत-अमेरिका आपसी सहयोग से लड़ेंगे ये लड़ाई: अमेरिकी महासचिव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अब सीमाएं लांघ रहा है आतंकवाद, भारत-अमेरिका आपसी सहयोग से लड़ेंगे ये लड़ाई: अमेरिकी महासचिव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि आतंक और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में भारत यूएन का अहम साझेदार है। अब आतंकवाद को फंडिंग की समस्या से लड़ने की क्षमता में इजाफे के लिए संयुक्त राष्ट्र और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की योजना है। गुटेरस सोमवार से तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुटेरस ने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ बहुपक्षीय प्रयासों को लेकर लगातार प्रतिबद्धता जताते हुए सहयोग कर रहा है। इस साल भारत सरकार ने आतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए यूएन के काउंटर टेरेरिज्म ऑफिस को 5.5 लाख डॉलर के सहयोग की घोषणा की है। इससे यूएन के काउंटर टेरेरिज्म ऑफिस को क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत और संयुक्त राष्ट्र यात्रियों की अग्रिम सूचना साझा करने की योजना भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
अब सीमाएं लांघ रहा है आतंकवाद
आतंकवाद सीमाएं लांघ रहा है। यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली परिस्थितियों पर ध्यान देकर जरूरी कार्रवाई की जाए। कट्टरपंथ, हिंसक चरमपंथ और आतंकवाद का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यह कुछ क्षेत्रों या देशों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं आतंकी
यूएन प्रमुख ने कहा कि आधुनिक आतंकी तकनीक और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। सोशल मीडिया के जरिये आतंकियों की नियुक्ति के साथ ही चंदा जुटाया जा रहा है। ऐसे में सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वे हिंसा के खिलाफ लड़ें और आतंकरोधी मानकों को लागू करें।