{"_id":"585451a94f1c1b896064bd4f","slug":"india-seek-all-un-countries-to-meet-on-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर तत्काल हो वैश्विक सम्मेलन: भारत ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आतंकवाद पर तत्काल हो वैश्विक सम्मेलन: भारत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
United Nations
- फोटो : File Photo
भारत ने आतंकवाद पर काफी समय से लंबित समझौते के लिए एक सामूहिक इच्छाशक्ति का अभाव होने की आलोचना की है और इसे तत्काल स्वीकार किए जाने की मांग की है। भारत ने इस बात का उल्लेख किया है कि आतंकी तत्वों द्वारा नरसंहार के हथियारों का प्रसार वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।
विज्ञापन
भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तंमय लाल ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा परिषद की एक चर्चा में संयुक्त राष्ट्र राजदूत से कहा कि नरसंहार के हथियारों का प्रसार और आतंकी तत्वों को उनकी आपूर्ति का माध्यम आज अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा बन गए हैं।
विज्ञापन
चर्चा का विषय ‘आतंकी तत्वों द्वारा नरसंहार के हथियारों का प्रसार था। उन्होंने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से आतंकवाद के पीड़ित के रूप में भारत नरसंहार के हथियारों के आतंकी तत्वों और आतंकवादियों को हस्तांतरण के खतरों की जानकारी है।
विज्ञापन