फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   India is going to buy 24 multi-roll mh 60 romeo seahawk helicopters from the US

14 हजार करोड़ खर्च कर खतरनाक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में भारत, जानिए इसकी खासियतें

Sat, 17 Nov 2018 08:23 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
India is going to buy 24 multi-roll mh 60 romeo seahawk helicopters from the US
MH-60 Romeo Helicopter - फोटो : Lockheed Martin

भारत जल्द ही दुनिया के सबसे एडवांस माने जाने एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर मल्टी-रोल एमएच-60 ‘रोमियो’ खरीदने जा रहा है। भारत ने अमेरिका से ऐसे 24 हेलीकॉप्टर खरीदने की इच्छा जाहिर की है। रक्षा उद्योग के सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर की अनुमानित कीमत दो बिलियन डॉलर (14 हजार करोड़ रुपये) है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को पिछले 1 दशक से इस खास हेलीकॉप्टर की जरूरत थी। पिछले दिनों सिंगापुर में सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की सफल मुलाकात के बाद इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा, ‘कुछ महीनों में डील फाइनल होने की उम्मीद है’।
विज्ञापन


 सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत ने अमेरिका को एक पत्र भेजा है। जिसमें तत्काल 24 मल्टी रोल एमएच 60 रोमियो सी-हॉक हेलीकॉप्टर की जरूरत बताई है।  

मल्टी-रोल एमएच-60 ‘रोमियो’ की खासियतें-
- इस एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर को जहाज, युद्धपोत और विमान वाहक पोत आदि से ऑपरेट किया जा सकता है।
- रोमियो अमेरिका का सबसे एडवांस एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर है। पनडुब्बियों पर इसका निशाना अचूक होता है। 
- हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के रवैये को देखते हुए भारतीय नेवी को इसकी जरूरत है।  
- मौजूदा समय में यह अमेरिकी नेवी के बेड़े में शामिल है। 
- एमएच 60 रोमियो सी-हॉक हेलीकॉप्टर की गणना अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर में की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed