{"_id":"57ec551f4f1c1b81675743ac","slug":"india-a-responsible-nuclear-state-pakistan-an-unstable-one-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत एक जिम्मेदार परमाणु देश, पाकिस्तान का परमाणु इतिहास तनावपूर्ण : अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत एक जिम्मेदार परमाणु देश, पाकिस्तान का परमाणु इतिहास तनावपूर्ण : अमेरिका
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Thu, 29 Sep 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का कहना है कि भारत एक जिम्मेदार परमाणु देश है। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने कहा कि भारत ने परमाणु प्रौद्योगिकी संबंधी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई है, जबकि इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का इतिहास तनावपूर्ण रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा कि वाशिंगटन स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस्लामाबाद के साथ काम कर रहा है। कार्टर उत्तरी डकोटा में मिनोट एयरफोर्स बेस में ‘परमाणु प्रतिरोध को कायम रखने’ पर अपनी टिप्पणी में मंगलवार को कहा, ‘पिछले 25 वर्षों में परमाणु हथियारों का परिदृश्य बदल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी परमाणु हथियारों का इतिहास तनावों से भरा रहा है। हालांकि, वे अमेरिका के लिए सीधा खतरा नहीं हैं, फिर भी हम स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के साथ काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने परमाणु अस्त्रों को बढ़ाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया है, जबकि अन्य देशों ने अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ इसके वितरण को भी तरजीह दी है।