{"_id":"5a59cd9e4f1c1bb03f8b49aa","slug":"in-america-muslim-community-will-be-second-largest-religious-group-by-2040","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी रिसर्च में दावा: 22 साल में दूसरी बड़ी आबादी बन जाएगा मुस्लिम समुदाय","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी रिसर्च में दावा: 22 साल में दूसरी बड़ी आबादी बन जाएगा मुस्लिम समुदाय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने अपनी जनगणना में दावा किया है कि वहां मुस्लिम समुदाय आने वाले सालों में दूसरी बड़ी आबादी बन जाएगा। प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से किए रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि मुस्लिम समुदाय 2040 तक वहां मौजूद यहूदी समुदाय को भी पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
रिसर्च सेंटर ने अमेरिका की साल 2007, 2011 और 2017 में की गई जनगणना से ये आकंड़े निकाले हैं। इस रिसर्च की माने तो फिलहाल 2017 में मुस्लिम समुदाय की आबादी 3.51 मिलियन है, लेकिन 2050 तक ये 8.1 मिलियन हो जाएगी।
विज्ञापन
प्यू के मुताबिक अमेरिका में मुस्लिम आबादी के पीछे दो बड़े कारण बताए गए हैं- पहला दूसरे देशों में अमेरिका में पलायन और दूसरा प्रजनन दर का ज्यादा होना।
प्यू के रिसर्चर ने कहा कि अमेरिका में पिछले दशक में पलायन जरूरत से ज्याद बढ़ गया है और जिन देशों से लोग वहां आते हैं उनमें सबसे ऊपर पाकिस्तान और ईरान शामिल हैं। हालांकि, भारत का भी इस लिस्ट में रखा गया है। हालांकि, अमेरिका में ईसाई समुदाय जनसंख्या के मामले में अभी भी टॉप पर है।
विज्ञापन