फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in america Cancer decreased 80 percent in a year after made a vegetarian

ये तरीका अपनाने से एक साल में 80 फीसदी कम हो गया कैंसर

Sat, 16 Dec 2017 06:16 AM IST
एजेंसी, लॉस वेगास
एजेंसी, लॉस वेगास Updated Sat, 16 Dec 2017 06:16 AM IST
विज्ञापन
in america Cancer decreased 80 percent in a year after made a vegetarian

अमेरिका के लास वेगास में रहने वाले 43 साल के बार टेंडर ने दावा किया है कि मांसाहार, मीठे और रसायनिक आहार को छोड़ कर और सिर्फ शाकाहार अपनाकर उन्होंने एक साल में अपनी कैंसर की बीमारी 80 फीसदी कम कर ली। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


राब मुबेरी के मुताबिक 2012 में पता चला कि उन्हें स्टेज 4 का कोलोरेक्ट्रल कैंसर है। यह उनकी आंत से लीवर तक फैल गया था। उन्होंने तुरंत सर्जरी, कीमो और रेडिएशन थेरेपी कराई। इसके बाद हुई जांच में पता चला कि कैंसर घटकर थ्री ए के स्टेज पर आ गया है। पर राब ने इसके आगे अपना इलाज कराने की जगह अपने शरीर को रसायन से मुक्त करने का फैसला किया।
विज्ञापन


पढ़ें: कैंसर के लिए 'रामबाण' है ये चीज और दवाइयों से ज्यादा असरदार, जानिए कैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने शाकाहार अपनाया। एक साल तक इसका पालन किया और 2013 की जांच में कैंसर 80 फीसदी कम होने का खुलासा हुआ। इसके बाद भी राब ने शाकाहार से ही अपना इलाज किया और पिछले पांच साल से कैंसर मुक्त जीवन जी रहे हैं। अब राब एक छोटी कैंसर चैरिटी चलाते हैं और लोगों को बताते हैं कि शाकाहार अपनाकर कैसे कैंसर से बचा जा सकता है।

इस आहार में फल सब्जियों का सेवन अधिक किया जाता है और मांस, डेयरी उत्पाद आदि से बचा जाता है। यानी जितनी फल, सब्जी खाएंगे, कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा उतना ही कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed