फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Hurricane Strikes in Middle west area of America, 1,000 flights canceled

अमेरिका में बर्फीले तूफान से भयंकर तबाही, 1,000 फ्लाइट्स रद्द

Sun, 11 Feb 2018 04:21 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Updated Sun, 11 Feb 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
Hurricane Strikes in Middle west area of America, 1,000 flights canceled

अमेरिका के मिडवेस्ट यानी मध्य पश्चिम इलाके में बर्फीले तूफान ने भयंकर तबाही मचाई। नौ इंच मोटी बर्फ की परत से पूरा इलाका ढंक गया। स्कूलों को बंद करना पड़ा, ढेरों कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और एक हजार से ज्यादा फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 23 करोड़ नागरिकों को बर्फीली हवा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है। शिकागो में पिछले तीन साल की अब तक की सबसे भयंकर बर्फबारी हुई है। अमेरिकी मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान खराब मौसम का अंत नहीं है। 
विज्ञापन


एक दूसरा तूफान भी मिडवेस्ट में अगले हफ्ते आ सकता है। इस बर्फबारी और बाढ़ से व्योमिंग से जॉर्जिया तक बीस राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि न्यूयॉर्क के पश्चिमी इलाके में भी बर्फबारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed